{"_id":"62540247fd02db4da2628191","slug":"road-transport-corporate-and-workers-union-protest-in-jammu-against-wage-discrepancy-and-other-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: वेतन न मिलने से गुस्साए ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेट वर्कर ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: वेतन न मिलने से गुस्साए ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेट वर्कर ने किया प्रदर्शन
सार
रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेट एंड वर्कर यूनियन ने जम्मू शहर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। यूनियन का कहना है कि अगर जल्द उनकी मांगें को पूरी नहीं की गई तो वे चक्का जाम कर देंगे।
विज्ञापन
Road Transport Corporates and Workers Union Protest in Jammu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेतन विसंगति, पक्का किए जाने व अन्य मांगों को लेकर रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेट एंड वर्कर यूनियन ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए केंद्र शासित प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने जल्द से जल्द मांगें पूरी करने की अपील की।
विज्ञापन
यूनियन के महासचिव दिलबाग सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को करीब चार महीने से वेतन नहीं मिला है, जिससे उन्हें बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई कर्मचारियों को दवाईयांं खरीदने में परेशानी आ रही हैं और कई अपने बच्चों की फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वे समय पर कर्मचारियों को वेतन मुहैया करवाए। उन्होंने कहा कि इसके आलावा समेकित कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा है। अभी तक 57 प्रतिशत डीए जारी नहीं किया गया है। 7वें वेतन आयोग और एसआरओ- 43 को लागू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
दिलबाग सिंह ने कहा कि यूनियन ने अपनी सभी मांगों को सरकार सामने लिखित में रखा है। अगर जल्द उनकी सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे संघर्ष को आगे बढ़ाएंगे और हड़ताल करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन