फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road

बनपूरी जोगनाला सड़क खस्ताहाल

विज्ञापन
road
सुंदरबनी। लोअर भजवाल पंचायत के गांव बनपूरी से जोगीनाला जाने वाली सड़क की हालत खस्ता होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि उक्त सड़क का निर्माण 18 वर्ष पूर्व शुरू हुआ था, लेकिन आज तक सड़क पर तारकोल डालकर पक्का नहीं किया गया है। इस कारण आज भी सड़क की हालत इतनी खस्ता है कि उक्त मार्ग पर वाहन तो दूर लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में स्थानीय निवासियों पंच स्वर्ण सिंह, करनैल सिंह, तरसीम लाल, केवल कृष्ण, मोहर सिंह, जीवन सिंह, कुलवंत सिंह आदि का कहना है कि उक्त सड़क का निर्माण कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई है, लेकिन विभाग की तरफ से आज तक सड़क पर तारकोल डालकर इसे पक्का नहीं किया गया है। इस कारण लोगों को आज भी पैदल सफर करना पड़ रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई कि उक्त सड़क को पक्का करके परेशानियों से निजात दिलाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed