फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road

सड़क सुधारने के लिए मुख्य अभियंता ने मांगा दस दिन का समय

विज्ञापन
road
सड़क की जर्जर हालत होने पर पीडब्ल्यूडी विभाग के मुख्य अभियंत को दिखाते हुए डीडीसी व अन्य सरपंच
आरएस पुरा। गांव कोटली शाहदौला से आरएस पुरा तक की मुख्य का निर्माण कई माह से बंद है। यह जल्द शुरू होने जा रहा है। इससे लोगों को आ रही परेशानी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इसकी जानकारी लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता इंजीनियर प्रकाश चंद्र अत्री ने सड़क की खस्ता हालत का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। इससे पहले डीडीसी सदस्य सरदार तरनजीत सिंह टोनी तथा उनके साथ आए सरपंचों एवं लोगों ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को बताया कि सड़क का निर्माण कार्य कई माह से ठप पड़ा है। इस कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। लोगों का चलना तक मुश्किल बना हुआ है। टोनी ने कहा कि बारिश का पानी सड़क में बने गड्ढों में जमा हो जाता है जिस कारण लोगों का पैदल चलना इस सड़क से मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द लोगों को इस समस्या से पीडब्ल्यूडी ने राहत नहीं दिलाई तो आने वाले दिनों में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार जहां विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है। दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय दर्जा प्राप्त सड़क की हालत पिछले कई माह से जर्जर बनी हुई है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से आग्रह करते हुए कहा कि जल्द से जल्द लोगों को इस समस्या से राहत दिलाई जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता ने बताया कि तकनीकी कारणों की वजह से सड़क का निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ था, लेकिन अब सभी अड़चनें दूर हो चुकी हैं और आने वाले दह दिनों के भीतर सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और तारकोल भी डाल दी जाएगी। उन्होंने सड़क की खस्ता हालत को लेकर आ रही परेशानी को लेकर खेद भी जताया। इस मौके पर सरपंच शाम लाल भगत, सरपंच शशि कुमार, सरपंच तिलक राज, ट्रैक्टर यूनियन के प्रधान मोहम्मद आरिफ, पीडब्ल्यूडी के एईई भूपेंद्र कुमार सहित अन्य लोग भी मौके पर उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed