फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road problem

Jammu News: सड़क किनारे झाड़ियों का जाल बना जी का जंजाल

विज्ञापन
road problem
- उदयवाला-मढ़ मार्ग की दो साल से नहीं हुई सफाई, किसी मंत्री और एलजी के दौरे का इंतजार कर रहे लोग
विज्ञापन

हरदीप ठाकुर

दोमाना। उदयवाला-मढ़ सड़क के दोनों ओर उगीं झाड़ियां वाहन चालकों और राहगीरों के लिए जी का जंजाल बन गई हैं। घनी झाड़ियां अंधे मोड़ की तरह हैं, जिनसे दोपहिया वाहन चालक गच्चा खाकर गिर जाते हैं। राहगीरों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। समस्या गंभीर होने के बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे। यह सड़क नगर निगम के अधीन आते वार्ड 67, 72, 75 को जोड़ती है। साथ ही परवाह, फ्लोरा नागबनी, धतरायल, मढ़, हल्का मढ़, जाफर चक पंचायतें भी आती हैं। राजस्व विभाग, बीडीओ कार्यालय, उपजिला अस्पताल मढ़, सोशल वेलफेयर कार्यालय, जीडीसी मढ़ भी इसी मार्ग पर होने से दिनभर अफसरों और लोगों की आवाजाही रहती है। लेकिन लंबे समय से झाड़ियों की कटाई नहीं कराई गई है। कई जगह झाड़ियों की बेल और डालें सड़क तक आ गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी किसी केंद्रीय मंत्री या फिर उप राज्यपाल का दौरा होता है, तब सड़कों की सफाई की जाती है। अब किसी केंद्रीय मंत्री या फिर एलजी के आगमन का इंतजार है।

-----
बरसात में बेहिसाब बढ़ चुकी झाड़ियां, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
लोगों के अनुसार सड़क किनारे बड़ी-बड़ी झाड़ियां बरसात में बेहिसाब बढ़ चुकी हैं। मार्ग पर एक मोड़ है, जहां झाड़ियों की वजह से हादसे की आंशका बनी रहती है। दोपहिया वाहन सवार कंटीली झाड़ियों में फंसकर चोटिल हो जाते हैं। राहगीरों को भी दिक्कत आती है। यही हालात गजनसू जाने वाले मार्ग का है। इसमें चट्ठा, कारलूप, गलवड़े चक, गजनसू , गंगो चक, नई बस्ती, सहारण आदि पंचायतें आती हैं। तीन साल से सड़क किनारे बढ़ी झाड़ियों को काटा नहीं गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से संज्ञान लेकर संबंधित विभाग से झाड़ियों को हटवाने की मांग की है। चट्ठा निवासी संतोष चिब ने बताया कि पंचायतों के अधीन आने वाले रास्ते पर अरसे से सफाई नहीं की गई। न ही नगर निगम उसके अधीन आने वाले क्षेत्र की झाड़ियों को कटवाता है। यशपाल मन्हास निवासी बरनाई ने बताया कि रोजाना शाम को सड़क पर सैर करने के लिए जाता हूं। लेकिन रात को झाड़ियों से कहीं कोई सांप या फिर कोई जानवर निकल कर आ जाए, इस बात का डर बना रहता है। जोगिंद्र संगम ने बताया कि रोजाना इस सड़क से कई बाइक सवार गुजरते हैं। शाम को जब वाहनों की लाइट जलती है, तो झाड़ियों से निकलकर कीट पतंगे दोपहिया चालकों की आंखों में गिर जाते हैं। मंगल सिंह चिब निवासी समेलपुर ने बताया कि बड़ी-बड़ी झाड़ियों के बीच मोड़ पर आगे से आ रहा वाहन दिखाई नहीं देता। रोजाना प्रशासनिक अधिकारी गाड़ियों से इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं देता।
विज्ञापन



-----

इस बारे में जानकारी नहीं थी। रविवार को ही संबंधित वार्डों के पार्षदों को कहकर सड़कों के किनारे सफाई करवाने के लिए कह दिया जाएगा। पार्षदों के पास नाला गैंग भी भेज दी जाएगी, ताकि सफाई का काम तेजी से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. विनोद शर्मा, हेल्थ ऑफिसर नगर निगम

----

कुछ महीने पहले ही मढ़ में तैनाती हुई है। कुछ जगहों पर सफाई करवा दी गई है और कुछ जगहों पर करवाना बाकी है। लेकिन इससे पहले ही अमरनाथ यात्रा के दौरान ड्यूटी कश्मीर में लगा दी गई है। कुछ दिनों बाद वापस आएंगे और जो क्षेत्र सफाई से रह गया है। वहां पर भी सफाई करवा दी जाएगी।



- कपिल देओल, बीडीओ मढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed