फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road problem

रेलवे स्टेशन-पनामा चौक-नरवाल रोड का हाल बेहाल

विज्ञापन
road problem
जम्मू। अनदेखी के कारण रेलवे स्टेशन, पनामा चौक और नरवाल रोड की स्थिति बहुत ही खराब हो गई है। बरसात में सड़क से तारकोल बह गई थी, जिस कारण वाहन चालकों और और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अभी तक लोक निर्माण विभाग ने इसकी सूध नहीं ली है।
विज्ञापन

हालांकि नगर निगम की ओर से सड़कों में तारकोल डालने के आदेश जारी किए गए हैं। मौजूदा समय में हालत यह है कि पनामा से लेकर नरवाल रोड तक जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। कुछ जगहों में तारकोल गायब हो गई है। इससे वाहन चालक और राहगीर बहुत परेशान हैं। वहीं, हादसों का अंदेशा बना हुआ है। कई लोग सड़क हादसों में घायल हो चुके हैं। सड़क से रोजाना हजारों वाहनों गुजरते हैं। नरवाल में होलसेल सब्जी मंडी होने के कारण भारी वाहनों की आवाजाही भी अधिक होती है। रेलवे पुल के नीचे से सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हैं।
विज्ञापन

वाहन चालकों रमेश, रुपेश, संदीप और मनोज ने बताया कि सड़क से तारकोल उखड़ चुकी है। लंबे समय से यहां पर तारकोल नहीं बिछाई गई है। लोक निर्माण विभाग जल्द से जल्द सड़क में तारकोल बिछाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे शहर में सड़कों पर तारकोल बिछाने के लिए कहा गया है। प्रोजेक्ट के तहत भी सड़कों का जीर्णोद्धार किया जाना है। दिसंबर से काम शुरू होने की संभावना है।
- हितेश गुप्ता, डिप्टी सीईओ, स्मार्ट सिंटी प्रोजेक्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed