{"_id":"618e63eb218d7708837a959d","slug":"road-problem-jammu-city-news-jmu2476558175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिक्रम चौक-बेलीचराना सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिक्रम चौक-बेलीचराना सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। अनदेखी के चलते बिक्रम चौक-बेलीचराना सड़क की हालत बहुत ही खराब है। सड़क कम हर जगह गड्ढे ही दिखाई देते हैं। अगस्त, 2020 में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए खुदाई की गई थी, जिसकी भी आजतक न तो मरम्मत हुई है और न ही तारकोल बिछ पाई है। इसका खामियाजा राहगीरों और वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है।
अनदेखी के कारण बिक्रम चौक-बेलीचराना सड़क पर पड़े गड्ढे काफी गहरे हो गए हैं। बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भरने से समस्या और बढ़ जाती है। इस कारण दोपहिया वाहन चालक काफी परेशान होते हैं। स्थायीय पार्षद और लोगों ने कई बार सड़क की मरम्मत की मांग उठाई है, लेकिन आजतक कोई कदम नहीं उठाया गया है। सीवरेज लाइन पर अर्वन इन्वायरमेंटल एंड इंजीनियरिंग विभाग के सौजन्य से काम हुआ है।
हालांकि नगर निगम की ओर से लोक निर्माण और यूईईडी विभाग के अधिकारियों को तारकोल बिछाने का निर्देश दिया है। बेलीचराना निवासी सुजान, मुनीष और शाजिद ने बताया कि सड़क की हालत खराब है। कुछ जगहों में सड़क को उखाड़ा गया है, जहां नए सिरे से तारकोल नहीं बिछ पाया है। पहले विक्रम चौक से मोहल्ले को जाने वाली सड़क में ही तारकोल डालने का काम पूरा हुआ है। यूईईडी के अधीक्षण अभियंता राकेश गुप्ता ने कहा कि इस बारे में लोक निर्माण विभाग को अवगत करवाया है। जल्द ही तारकोल बिछाने पर काम शुरू होगा। कुछ सड़कों में यूईईडी के माध्यम से काम होना है।