फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Road Jam for Electricity

बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Road Jam for Electricity
Road Jam for Electricity - फोटो : RSPURA
ज्यौड़िया। खौड़ के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लगातार दूसरे दिन भी घंटों सड़क जाम रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी रिसीविंग स्टेशन पर 10 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग पर अड़े हुए थे। इससे पहले सोमवार को भी सड़क जाम कर लोगों ने प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

खौड़ म्यूनिसिपल कमेटी खौड़ की सभी 13 वार्डों के अलावा सीमावर्ती छह पंचायतों के लोगों ने एकजुट होकर बिजली विभाग के खिलाफ आवाज बुलंद की है। मंगलवार की सुबह 11 बजे से दोपहर ढाई बजे तक रोड जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि खौड़ रिसीविंग स्टेशन पर लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता 6.3 है और एरिया बहुत बड़ा है। इसके चलते 10-10 घंटे लगातार बिजली बंद रहती है। इसके चलते दिन का चैन और रात की नींद हराम हो गई है। बिजली के लिए हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व वार्ड नंबर छह के पार्षद दीपक सिंह भाऊ कर रहे थे। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर तथा तहसीलदार पहुंचे। लोगों ने स्पष्ट कहा कि रिसीविंग स्टेशन का बदल कर 10 केवी का लगवाए और यहां तैनात लोकल स्टाफ को बदले। एसडीएम ने एक हफ्ते के भीतर ट्रांसफॉर्मर बदलने का आश्वासन दिया। तब भी प्रदर्शनकारी नहीं माने। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बुधवार को ही 10 केवी का ट्रांसफार्मर चाहिए। आखिर एसडीएम की एक नहीं चली और उन्हें एसडीएम लौटना पड़ा। लोग सड़क पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ बजे प्रदर्शनकारियों ने जलूस निकाल कर एसडीएम कार्यालय की तरफ घेराव करने के लिए कूच किया। लेकिन प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे दीपक सिंह ने शांति बनाए रखने की अपील की। आखिर एसडीएम कार्यालय से बाहर निकले और उन्होंने लोगों से बात कर समस्या के हल के लिए सहयोग मांगा और आश्वासन दिया कि एक हफ्ते के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा। इस मौके पर वार्ड पार्षद सुभाष सिंह, सरपंच पठान सिंह, चेयरमैन डिप्टी राम, बलवीर सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed