फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road block

जम्मू-श्रीनगर हाईवे नौ घंटे बाद बहाल

विज्ञापन
road block
रामबन में राजमार्ग खुलने पर लगा जाम - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/रामबन। सोमवार देर रात बंद हुआ जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार को करीब नौ घंटे बाद बहाल हुआ। सुबह करीब साढ़े छह बजे राजमार्ग खुलने पर दोनों तरफ से छोटे वाहनों को रवाना किया गया। इसके कारण जाम लगा रहा। शाम तक राजमार्ग पर रेंग रेंग कर वाहन चलते नजर आए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब तीन दिन से वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। सोमवार शाम करीब चार बजे मेहाड़ में पहाड़ से पत्थर गिरने पर करीब दो घंटे तक राजमार्ग बंद रहा था। इसके बाद मार्ग को साफ कर आवाजाही बहाल करवाई। लेकिन, सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे फिर से मेहाड़ में पत्थर गिरने पर राजमार्ग बंद हो गया। रात होने के कारण फिर राजमार्ग खोलने का काम ठीक से नहीं किया जा सका। कंपनी की मशीनरी राजमार्ग खोलने के कार्य में जुटी रहीं।
विज्ञापन

घंटों मशक्कत करने के बाद मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे राजमार्ग खुल गया। राजमार्ग खुलते ही पुलिस ने सबसे पहले दोनों तरफ फंसे वाहनों को घाटी और जम्मू की तरफ रवाना किया। वाहन इतने अधिक थे कि दोनों तरफ चलते ही जाम लग गया। इसे खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दिन भर मेहनत करने पर भी जाम पूरी तरह नहीं खुल सका। दोनों तरफ से वाहन रेंग रेंग कर चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed