फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road block

गांधारी में धंसी तीन सौ मीटर सड़क, जिला मुख्यालय से कटीं तीन पंचायतें

विज्ञापन
road block
रामबन में भूस्खलन का शिकार हुआ कांगा गांधारी भटनी लिंक रोड व मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : UDHAMPUR
रामबन। कांगा-गांधारी-भटनी संपर्क मार्ग पर कांगा और गांधारी के बीच तीन सौ मीटर सड़क धंसने से मार्ग बंद हो गया है। इससे रामबन का गांधारी प्रखंड जिला मुख्यालय से कट गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार वीरवार को लगातार बारिश के कारण लिंक रोड का एक बड़ा हिस्सा डूब गया, जिससे सभी तीन पंचायतों का ब्लॉक मुख्यालय गांधारी का जिला मुख्यालय रामबन से संपर्क टूट गया। इसके साथ जलापूर्ति और विद्युत सेवा भी प्रभावित हुई है। लोगों ने कहा कि सड़क और बिजली आपूर्ति न होने से क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस बीच उपायुक्त मुसरत इस्लाम ने शनिवार को कांगा-गांधारी रोड के धंसे क्षेत्र का दौरा किया। उनके साथ डीडीसी पार्षद शमीम अख्तर, कार्यपालक अभियंता पीडब्ल्यूडी विनोद गुप्ता, आदि अधिकारी मौजूद थे। उपायुक्त ने गांधारी प्रखंड को जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क के माध्यम से जोड़ने के लिए समयबद्ध तरीके से जीर्णोद्धार कार्य को पूरा करने के लिए तहसीलदार रामबन को नोडल अधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यपालक अभियंता लोक निर्माण विभाग को धंसी सड़क के जीर्णोद्धार का काम शुरू करने का निर्देश दिया। डीसी ने डीएफओ बटोटे को सड़क डूबने से उखड़े पेड़ों को हटाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कार्यपालन अभियंता जेपीडीसीएल एवं कार्यपालन अभियंता जल शक्ति विभाग को क्षतिग्रस्त विद्युत एवं जलापूर्ति योजनाओं का जीर्णोद्धार प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

रामबन में भूस्खलन का शिकार हुआ कांगा गांधारी भटनी लिंक रोड व मौके पर पहुंचे अधिकारी

रामबन में भूस्खलन का शिकार हुआ कांगा गांधारी भटनी लिंक रोड व मौके पर पहुंचे अधिकारी- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed