फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Road block

सड़क पर यातायात ठप होने से लोग परेशान, बहाल करने की मांग

विज्ञापन
Road block
बिलावर। उपमंडल के दूरदराज इलाकों को जोड़ने वाली देहरी गला सड़क पर लोगों ने जल्द से जल्द यातायात बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

पलेई निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि जून महीने में सड़क रुक गई थी, जिसके कारण दूरदराज के मडुन, मलाड, चेऊ सहित कई इलाकों के लोगों को इन दिनों पैदल यात्रा करनी पड़ रही है।
मलाड निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि अगर कोई बीमार पड़ जाए तो उसे पालकी में बैठाकर निचले इलाकों में पैदल ले जाना पड़ता है। नरेश सिंह ने बताया कि इस संबंध में कई बार लोक निर्माण विभाग को अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। पलेई निवासी काके सिंह ने बताया कि सड़क पर यातायात रुकने के कारण इलाके में होने वाले सभी निर्माण कार्य ठप हो गए हैं। इलाके का विकास रुक गया है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि 15 किलोमीटर लंबी सड़क पर जल्द यातायात बहाल किया जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

----
मौसम खराब होने के कारण सड़क पर यातायात बहाल करने में परेशानियां आ रही हैं। सड़क पर मलवा उठाने के लिए जेसीबी लगाई गई है। अगर मौसम साफ रहता है, तो तीन दिनों के भीतर सड़क पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed