फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road accident, women died

Jammu News: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी स्वार दंपती को कुचला, महिला की मौत

विज्ञापन
road accident, women died
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियां बिखेर दीं। शनिवार को नानक नगर सेक्टर एक लेन नंबर 10 निवासी सृष्टा शर्मा (60) पत्नी गोवर्धन दूबे के साथ स्कूटी से सांबा जा रहे थे। इस बीच बाड़ी ब्राह्मणा में पेट्रोल पंप के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी में रखा गया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक दुनीचंद निवासी किश्वताड़ को गिरफ्तार कर लिया है।
हादसे का एक कारण जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटड़ा-अमृतसर-दिल्ली एक्सप्रेस वे के निर्माण भी है। संकरी सड़क होने से थोड़ी सी चूक जान पर बन रही है। जब ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मारी तो महिला उछल कर नीचे गिर गई और कुछ मिनट में उसने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की गति तेज थी। एनएचएआई को कई बार सड़क ठीक करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


दो साल में इतने हादसे
22 मार्च, 2022 को सिडको चौक में ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें दो युवकाें की मौके पर मौत हो गई। इस साल 21 जनवरी को बाड़ी ब्राह्मणा के सरोर में सेवानिवृत्त एसआई को ट्रक ने टक्कर मारी जिससे एसआई की मौत हो गई। 16 मार्च को बाड़ी ब्राह्मणा में सिडको चौक पर ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक की मौत। पिछले महीने बाड़ी ब्रह्मणा के बस्सी इलाके में अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed