{"_id":"69e5468c6fdc0c643d0d1822","slug":"road-accident-samba-news-c-272-1-raj1001-107048-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राजोेरी-दरहाल सड़क पर टेंपो \nखेत में पलटा, 18 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राजोेरी-दरहाल सड़क पर टेंपो खेत में पलटा, 18 यात्री घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अन्य वाहन को पास देते हुआ हादसा, सभी घायल जीएमसी में भर्ती
- ओवरलोडिंग और खराब सड़क माना जा रहा हादसे के कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। राजोेरी-दरहाल सड़क पर रविवार शाम करीब छह बजे सड़क हादसा में 18 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार एक टेंपो ट्रैवेलर दरहाल से राजोेरी की ओर आ रहा था। इसमें क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। क्रशर मोड़ पर एक अन्य वाहन को रास्ता देते समय चालक संतुलन खो बैठा और टेंपो खेत में जाकर पलट गया। टेंपो में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को वाहन से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी राजोेरी रेफर कर दिया गया है। जीएमसी के डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. जावेद इकबाल के अनुसार तीन घायलों की हालत गंभीर है। उनको गहरी चोटें आई हैं। अन्य 15 लोगों को हल्की चोटें आई हैं। सभी का उपचार चल रहा है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है। राजोेरी के विधायक इफ्तेखार अहमद ने बताया कि वह लगातार अस्पताल प्रशासन के संपर्क में हैं। उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज के लिए हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि वे सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।
-- -- -- -
ये हैं घायल
घायलों में अजीशान निवासी सज्ज, अबरार अहमद, शाहिद अहमद, तोशिबा रहमान, हसीना कौसर, बशर हुसैन व मो. तजीम सभी निवासी दरहाल, मोहम्मद मोरीद निवासी बेहैर, शमीम अख्तर निवासी खुरुद, शमीम अख्तर निवासी कालाबन, इसामा कौसर, उमरिया व मोहम्मद शबीर निवासी डोडाज, नसीम अख्तर व मोहम्मद नजीर निवासी बथुनी ठिकरियां, मुश्तरक अली निवासी वार्ड-8 राजोेरी, वाहिदा फातिमा निवासी बधनू, तौफीक अहमद निवासी टोपा दरहाल शामिल हैं।