फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road Accident

Jammu News: मुरादपुर बथूनी में टायर फटने से मिनी बस पलटी, 11 यात्री घायल

विज्ञापन
road Accident
सभी घायल जीएमसी राजोरी में भर्ती, आठ दिन के बच्चे की हालत नाजुक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जम्मू-राजोरी हाईवे पर बुधवार शाम मुरादपुर बथूनी क्षेत्र में टायर फटने से एक मिनी बस सड़क के बीच पलट गई। हादसे में आठ दिन के बच्चे समेत 11 यात्री घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार मिनी बस को चालक आशीष शर्मा निवासी गराती चला रहा था। बस राजोरी से गराती जा रही थी। मुरादपुर बथूनी के पास सड़क के बीच गड्ढों के कारण टायर फट गया। इससे मिनी बस सड़क के बीच पलट गई। हादसे में 11 यात्री घायल हो गए। इनमें आठ दिन का बच्चा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जीएमसी राजोरी में भर्ती कराया है। जीएमसी के डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. जावेद इकबाल ने बताया कि घायलों में निशु देवी, सोनू कुमार, चंद्र प्रभा, रीता देवी, हैप्पी शर्मा, रुकसाना कौसर, कुलजम बीबी, मोहम्मद कादिर, खादम हुसैन, कादिर हुसैन का आठ दिन का बच्चा और पत्नी सोफिया अख्तर का उपचार किया जा रहा है। बच्चे को छोड़ अन्य सभी की हालत स्थिर है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर वाहन जब्त कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed