फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road accident, one died

Jammu News: घर के लिए सामान लेने जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
road accident, one died
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर में बुधवार को पांच हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। बाड़ी ब्राह्मणा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसा जम्मू-कश्मीर बैंक के सामने हुआ। मृतक की पहचान आरिफ (20) पुत्र सलीम मोहम्मद निवासी मीन सरकार के रूप में हुई हैं। बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। हादसा सुबह 11 बजे के करीब हुआ। आरिफ को परिवार ने घर के लिए सामान लेने के लिए भेजा था। इस बीच तेज रफ्तार ट्रक ने उस कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को जीएमसी लाया। वहीं, आरिफ की मौत से परिवार में गमगीन माहौल है।
उधर, सोहांजना में अज्ञात वाहन टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीप कुमार पुत्र रत्न लाल निवासी सोहांजना के रूप में हुई है। वह एसी मैकेनिक था। पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार की है। मृतक काम के लिए जा रहा था। इस बीच अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए जीएमसी लाया गया। उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी और बच्चे छोड़ गए। फ्लांय मंडाल पुलिस घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि वाहन चालक की पहचान की जा सके।
विज्ञापन

इसी तरह गांधीनगर मेन स्टॉप में कार और ऑटो की टक्कर हुई। इसमें ऑटो चालक घायल हो गया। उसकी पहचान गुरदीप सिंह निवासी बियासपुर (अरनिया) के रूप में हुई है। उपचार के लिए उसे जीएमसी भेजा गया। बन टोल पोस्ट नगरोटा के पास व्यक्ति को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। कमल सिंह निवासी टोल पोस्ट घायल हो गए। उन्हें जीएमसी लाया गया। पटोली में भी बाइक सवार ने व्यक्ति को टक्कर मारी, जिसमें वह घायल हो गया। घायल की पहचान जापन सिंह निवासी गढ़ा ब्राह्मणा के रूप में हुई है। उसका उपचार जीएमसी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लद्दाख की महिला ने की आत्महत्या
जम्मू। तालाब तिल्लो में महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान तरसिंग ढोलकर निवासी लद्दाख के रूप में हुई है। महिला पटेल नगर गली नंबर पांच में किराये के मकान में रहती थी। महिला ने पंखे से दुपट्टा बांध कर फंदा लगा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी में रखा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed