फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road Accident

Jammu News: पुरखू में सड़क पर कीचड़ के बीच फिसली मेटाडोर, नौ यात्री घायल

विज्ञापन
road Accident
- घायलों में आठ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी, एक के हाथ की हड्डी टूटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनतालाब। ड्रीम सिटी पुरखू में सड़क पर कीचड़ के कारण फिसलकर पुरखू से जम्मू आ रही मेटाडोर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कंडक्टर सहित नौ यात्री घायल हुए हैं। घायलों में एक के हाथ की हड्डी टूट गई। उसका जीएमसी जम्मू में उपचार चल रहा है। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मेटाडोर में फंसे यात्रियों को निकालकर एंबुलेंस व अन्य वाहनों से जीएमसी जम्मू भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार गनीमत रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। एक घायल को छोड़कर बाकी को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है। एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि मेटाडोर चालक फरार है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर वाहन जब्त कर लिया है। चालक की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


------
लोग बोले, समय रहते प्रशासन ने नहीं दिया ध्यान
स्थानीय निवासी सज्जाद हुसैन, गिरधारी लाल, बीनू देवी का कहना है कि सड़क पर कीचड़ लगातार हादसों को न्योता दे रहा है। अगर समय रहते प्रशासन ने सड़क की सफाई पर ध्यान दिया होता तो हादसा नहीं होता। गुस्साए लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर तुरंत सड़क से कीचड़ साफ नहीं कराया गया और प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

बाॅक्स 3
एक महीने में तीन हादसे
30 जून : मुट्ठी चौक पर मेटाडोर चालक पांच किमी तक स्कूटी को घसीटते ले गया, युवती की माैत हो गई।
30 जून : डिग्याना में तेज रफ्तार मेटाडोर पलटी, 10 यात्री घायल हुए थे।
5 जून : मोबाइल पर बात करते हुए खोया संतुलन खंभे से भिड़ी मेटाडोर, मां-बेटी समेत आठ घायल।
5 जून : जानीपुर में ओवरटेक करते मेटाडोर की कार से टक्कर।
------

ये हुए घायल
- रजनी (32), रिंकू (30), इखलाक हुसैन (20), इरफान (20), अवंतिका (18), साहिल सिंह (19), रिया शर्मा (25) सभी निवासी पुरखू कैंप, विक्रम (33) और सुबी (27) निवासी पटोली ब्राह्मणा घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed