फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road accident

Jammu News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंदा, मौके पर मौत

विज्ञापन
road accident
- गंग्याल में हादसा, मध्यप्रदेश का रहने वाला था दंपती, बेटा घायल
विज्ञापन

- दोपहर में बेटे के साथ बाइक पर कमरे में खाना खाने जा रहे थे

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गंग्याल में मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में मध्यप्रदेश के श्रमिक दंपती की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि पति-पत्नी के शरीर का मांस फटकर सड़क पर बिखर गया। बाइक के ट्रक की चपेट में आते ही बेटा राजिंद्र विश्वकर्मा (22) दूसरी तरफ जा गिरा। उसका जीएमसी में इलाज चल रहा है। राजिंद्र ही बाइक चला रहा था। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है।
मध्यप्रदेश के छत्रपुरा निवासी बाल कृष्ण विश्वकर्मा (45) और अनीता विश्वकर्मा (40) परिवार के साथ गंग्याल के मॉडल टाउन में किराये के मकान में रह रहे थे। दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे बेटे के साथ बाइक पर खाना खाने के लिए कमरे में जा रहे थे। इस बीच सड़क पार करते समय पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाल कृष्ण और अनीता ट्रक के अगले पहियों के नीचे आ गए जिससे दोनों ने माैके पर ही दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर पहुंची गंग्याल पुलिस की टीम ने घायल बेटे को जीएमसी जम्मू में पहुंचाया। पोस्टमार्टम के लिए दंपती के शव जीएमसी के मोर्चरी में रखे गए हैं। पुलिस के अनुसार ट्रक सांबा नंबर का है और इसमें किराना का सामान लोड था।
विज्ञापन

----
भाई का फोन आया - कहा... विपिन मम्मी-पापा नहीं रहे
मृतक दंपति के छोटे बेटे विपिन ने बताया कि स्कूल की छुट्टी थी। मैं घर पर था। मम्मी-पापा और भाई काम पर गए थे। दोपहर बाद भाई का फोन आया और कहा... विपिन मम्मी-पापा नहीं रहे। विपिन ने कहा कि मैं कुछ समझ नहीं पाया फिर एक अंकल के साथ जीएमसी पहुंचा तो पता चला कि मम्मी-पापा नहीं बचे हैं। जीएमसी पहुंचे मृतकों के रिश्तेदारों ने बताया कि दोनों दिहाड़ी लगाते थे। सड़क हादसे के समय उनके पास पैसे थे। एक-एक दिन लगाकर पैसा जोड़ा था। कुछ दिनों बाद पूरे परिवार को घर जाना था लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed