फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Road Accident

Jammu News: मढ़ में रिंग रोड पर हादसा, बाइक सवार हरियाणा के युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
Road Accident
- ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी, दूसरे का इलाज जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। मढ़ के चट्ठा गुजरां के पास रिंग रोड पर शनिवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार रोहतक (हरियाणा) निवासी सोहित की मौत हो गई। हादसे में उनके दो साथी घायल हो गए। सोहित पिछले करीब एक वर्ष से मढ़ पोस्ट ऑफिस में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पद पर कार्यरत थे। रविवार को जीएमसी जम्मू में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर हरियाणा रवाना हो गए।

जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक बाइक पर बाबा तालाब से मढ़ की ओर जा रहे थे। चट्ठा गुजरां के पास रिंग रोड पर उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे सोहित की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर सवार सुमित निवासी जसवां और विकास निवासी रोहतक घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जीएमसी जम्मू ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद विकास को छुट्टी दे दी गई, जबकि सुमित का उपचार जारी है। विकास भी राब्ता (अखनूर) पोस्ट ऑफिस में कार्यरत हैं और जसवां में रह रहे हैं। गजनसू पुलिस चौकी प्रभारी दीपिका ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed