{"_id":"6ad930c027f58197a60632ae","slug":"road-accident-jammu-news-c-10-jam1024-1044877-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अज्ञात वाहन से लगी टक्कर, पीछे से आई बस भी ऊपर \n\nचढ़ी, बेटी को स्कूल छोड़कर लौट रहे पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अज्ञात वाहन से लगी टक्कर, पीछे से आई बस भी ऊपर चढ़ी, बेटी को स्कूल छोड़कर लौट रहे पिता की मौत
विज्ञापन
डोगर चौक पर हादसा, परिवार में अकेले कमाने वाले थे हरप्रीत सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बेटी को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे गांधीनगर निवासी हरप्रीत सिंह (52) की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सुबह करीब आठ बजे डोगरा चौक के पास हुआ। परिजन के अनुसार एक अज्ञात वाहन चालक ने हरप्रीत सिंह को टक्कर मारी दी और वह सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रही ई-बस उनके ऊपर से निकल गई। इसमें हरप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।
परिजन ने हादसे में शामिल वाहन चालकों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। हरप्रीत सिंह की रोज की दिनचर्या थी कि वह सुबह बेटी को स्कूल छोड़ने जाते थे। बुधवार सुबह भी वह बेटी को स्कूल छोड़ने के बाद घर लौट रहे थे। डोगरा चौक के पास हादसा हो गया। परिजन ने बताया कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें जानकारी दी कि पहले एक वाहन ने हरप्रीत सिंह को टक्कर मारी और उसके बाद एक ई-बस ऊपर से गुजर गई। परिजन के मुताबिक, उन्हें अभी तक वाहनों की पहचान किए जाने या चालकों के पकड़े जाने की जानकारी नहीं दी गई है। हरप्रीत सिंह निजी काम कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह घर में अकेले कमाने वाले थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी और एक बेटी छोड़ गए हैं। नवाबाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी विकास हंस ने बताया कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वाहन और चालक की जल्द पहचान की जाएगी।