फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   risk of landslide in udhampur

फिर धसने लगी जमीन, ग्रामीणों ने खाली किए मकान

Sat, 13 Sep 2014 08:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Sat, 13 Sep 2014 08:49 PM IST
विज्ञापन
risk of landslide in udhampur

तबाही मचाने वाली बारिश के बंद होने के बाद पंचैरी तहसील के चुबुनाला इलाके में पस्सियां हटाकर पंचैरी मार्ग को खोल तो दिया है, लेकिन मौसम साफ होने के बाद जमीन धसने का काम शुरू हो गया है। मार्ग पर छोटे वाहनों को चलने में परेशानी हो रही है। साथ ही चुबुनाला के आसपास स्थित ग्रामीणों के मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं। ग्रामीण अपने मकान खाली करके सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दिनों कहर मचाने वाली बारिश शुरू होने के बाद चुबुनाला में पस्सियां गिरने पर पंचैरी मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया था। पांच दिन पंचैरी तहसील जिला मुख्यालय से कटी रही थी। मौसम साफ होने के बाद सोमवार को प्रशासन ने पस्सियां हटाने का काम शुरू किया था। मार्ग खुल तो गया है, लेकिन सड़क दलदल में तब्दील है। छोटे वाहनों को निकलने में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा चुबुनाला में तेज धूप निकलने के बाद करीब एक किलोमीटर के दायरे में जमीन धसने लगी हैं। करीब छह परिवारों के मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं। शनिवार को जब मकानों में दरारें बड़ी तों ग्रामीणों ने तुरंत मकानों को खाली कर दिया। सभी अपना जरूरत का सामान निकाल कर अपने रिश्तेदारों के घरों में शरण लिए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि जब उन्होंने पाया कि मकानों में दरारें बढ़ती जा रही है तो महसूस किया कि किसी भी पल मकान जमीन धसने पर मिट्टी में समा सकते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि 2013 में भी चुबुनाला में जमीन धसने पर करीब 15 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed