{"_id":"474c00e6e591a4850bbfadde56899c2c","slug":"risk-of-flooding-in-areas-adjacent-to-rivers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदियों से सटे इलाकों में बाढ़ का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदियों से सटे इलाकों में बाढ़ का खतरा
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Wed, 20 Aug 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर साल की तरह इस बार भी बरसात में बाढ़ ने दरिया से सटे आवासीय इलाकों को परेशान कर दिया है। कोटपुन्नू के गुज्जर बस्ती इलाके में उज्ज दरिया की बाढ़ से तटबंध को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
ऐसे में जल्द ही बाढ़ नियंत्रण के इंतजाम नहीं किए गए तो आबादी वाले इलाकों को बाढ़ के कहर से जूझना पड़ सकता है।
इसी समस्या को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों में शामिल अली मोहम्मद, शरीफ मोहम्मद, तरसेम लाल, रौशन दीन, मखन दीन और भजन सिंह ने बताया कि बीते वर्ष भी बाढ़ के खतरे से ग्रामीणों को परेशान होना पड़ा था।
विज्ञापन
गुज्जर बस्ती के निकट बाढ़ से लगातार भूमि कटाव हो रहा है। बीते वर्ष लगाए गए करीब सौ क्रेट पिछले दिनों आई बाढ़ में न सिर्फ बह गए बल्कि भूमि कटाव भी खासा अधिक हो गया।
विज्ञापन
इससे आबादी वाला इलाका दरिया से कुछ मीटर की दूरी पर ही रह गया है। यदि समय रहते बाढ़ नियंत्रण के इंतजाम नहीं किए गए तो बरसात के सीजन में किसी भी समय बाढ़ से व्यापक नुकसान हो सकता है। उल्लेखनीय है कि उज्ज दरिया में हर साल बरसात के सीजन में बड़े पैमाने पर नुकसान होता है।
जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे के दोनों तरफ बीते कुछ वर्षों से लगातार भूमि कटाव हो रहा है। प्रशासन की ओर से बाढ़ नियंत्रण के इंतजाम तो किए जाते हैं लेकिन यह इंतजाम ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहे हैं।