फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rishi Kapoor passed away, Omar Abdullah said your movies and dialogues have been such an integral part of my childhood

उमर अब्दुल्ला ने बॉबी हट का जिक्र करते हुए ऋषि कपूर को दी श्रद्धांजलि

Thu, 30 Apr 2020 02:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 30 Apr 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor passed away, Omar Abdullah said your movies and dialogues have been such an integral part of my childhood
बॉबी हट के बाहर खड़े ऋषि कपूर की पुरानी तस्वीर - फोटो : Twitter

जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई के एक अस्पताल में गुरुवार को निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। कपूर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार को उन्हें एच. एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमेरिका में कैंसर का इलाज कराने के बाद वह पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे। फरवरी में भी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके फैंस, सितारों और नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


इसी क्रम में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि बॉबी, कर्ज से लेकर जमाने को दिखाना है, जैसी आपकी फिल्में और कुछ संवाद मेरे बचपन का ऐसा अभिन्न हिस्सा रहे हैं। आपने गुलमर्ग में एक स्थान पर बॉबी हट बनाई थी। दशकों से लोग उस बॉबी हट को देखना चाहते थे।
विज्ञापन

 


सबसे पहले अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि ऋषि कपूर का निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर अमिताभ के इस ट्वीट के सामने आते ही फैंस और सितारों ने श्रद्धांजलि देना और शोक जाहिर करना शुरू कर दिया है। अमिताभ बच्चन ने आज (30 अप्रैल) की सुबह नौ बजकर 32 मिनट पर ट्वीट किया। अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा, ' वो चले गए.. ऋषि कपूर... वो चले गए.. उनका निधन हो गया। मैं टूट गया हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed