{"_id":"63ee6d35d92871826b0c9c53","slug":"rise-day-and-night-mercury-due-to-clear-weather-in-jammu-kashmir-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: साफ मौसम से प्रदेश में दिन और रात के पारे में उछाल, अधिकांश हिस्सों में तापमान 5 -10 डिग्री ऊपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: साफ मौसम से प्रदेश में दिन और रात के पारे में उछाल, अधिकांश हिस्सों में तापमान 5 -10 डिग्री ऊपर
Fri, 17 Feb 2023 02:06 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 17 Feb 2023 02:06 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 और 20 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
डल झील पहुंचे विदेशी परिंदे
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
मौसम के बदलाव के साथ जम्मू कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में उछाल आया है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 5 से 10 डिग्री तक ऊपर चला गया है। दिन में सीधी धूप में तपिश का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 और 20 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। जम्मू में वीरवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई।
विज्ञापन
दिन चढ़ने के साथ तपिश का अहसास हुआ। यहां दिन का तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री चढ़कर 26.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इसी तरह बनिहाल में दिन का पारा सामान्य से 9.4 डिग्री चढ़कर 21.2, बटोत में सामान्य से 8.3 डिग्री चढ़कर 19.8, कटड़ा में सामान्य से 5.0 डिग्री चढ़कर 24.4 और भद्रवाह में सामान्य से 7.7 डिग्री चढ़कर 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री चढ़कर 14.4, पहलगाम में सामान्य से 6.2 डिग्री चढ़कर 12.7 और गुलमर्ग में सामान्य से 6.8 डिग्री चढ़कर 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
स्थान न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 7.0
गुलमर्ग माइनस 2.0
कोकरनाग माइनस 0.8
कुपवाड़ा माइनस 0.8
पहलगाम माइनस 1.9