{"_id":"7a344cab8556196b002933d8f1efd20d","slug":"right-time-has-come-for-kashmiri-pandits-to-return-to-valley-farooq-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार बनाने में देरी न करें भाजपा-पीडीपी: फारूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार बनाने में देरी न करें भाजपा-पीडीपी: फारूक
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 23 Jan 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में सरकार गठन में हो रही देरी पर नेकां संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पीडीपी और भाजपा को ही इस पर फैसला लेना है। जनता ने उन्हें नुमाइंदगी दी है।
विज्ञापन
दोनों दलों को बैठक कर इस बाबत जल्द से जल्द फैसला लेना चाहिए, ताकि राजनीतिक संकट और गतिरोध दोनों खत्म हो सकें। बीते दिन पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती से श्रीनगर में मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह केवल शोक प्रकट करने गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब मैं इंग्लैंड में इलाज करवाकर लौटा था तो मुफ्ती मोहम्मद सईद विशेष रूप से मिलने आए थे। मानवीय आधार पर इस दफा मैं महबूबा से मिलने चला गया।
विज्ञापन
डा. फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीरी पंडितों को कश्मीर में वापसी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि समय आ चुका है, जब कश्मीरी पंडितों को बिना समय गंवाए अपने घरों में सम्मान और गरिमा के साथ वापसी करनी चाहिए।
कोई भी उन्हें घर वापसी के लिए बुलाने नहीं आएगा। उन्हें खुद वापसी करनी चाहिए, क्योंकि कश्मीर में उनका इंतजार किया जा रहा है।
डा. फारूक ने कहा वर्ष 1996 में मुख्यमंत्री बनने के बाद से वह खुद कश्मीरी पंडितों की घर वापसी के लिए संघर्षरत रहे, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।