फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rifugion fair return package anger

पैकेज लौटाने पर फूटा रिफ्यूजियों का गुस्सा

Mon, 24 Nov 2014 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Mon, 24 Nov 2014 01:49 AM IST
विज्ञापन
Rifugion fair return package anger

रिफ्यूजियों का वन टाइम सेटेलमेंट पैकेज केंद्र सरकार द्वारा लौटाने का रविवार को जमकर विरोध किया गया। गुस्साए रिफ्यूजियों ने पुराने बस अड्डे के पास एकत्रित होकर केंद्र सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की। इस दौरान कहा कि केंद्र सरकार ने उनके साथ धोखा किया है और अब वह सरकार के हित में कभी कोई बात नहीं करेंगे।

विज्ञापन


मनोहर सिंह ने कहा कि बड़ी मुश्किल से सरकार ने पुनर्वास के लिए योजना तैयार कर उसे अमली जामा पहनाया, लेकिन केंद्र सरकार ने उनकी सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सरकार ने वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों को आधार बनाकर बाकी के रिफ्यूजियों के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन


सरकार इस पैकेज को स्वीकृति दे देती और वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों के लिए भी राज्य सरकार को निर्देश देती, तो बेहतर होता। पवन शर्मा ने कहा कि पैकेज लौटाने से सच्चाई सबके सामने आ चुकी है। लिहाजा केंद्र सरकार जनता को और बेवकूफ नहीं बना सकती है। उन्होंने कहा कि यह हमारे साथ सीधे तौर पर नाइंसाफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि वाधवा कमीशन का गठन कर सर्वे करवाया गया था। इसके आधार पर वन टाइम सेटेलमेंट की सिफारिशें की गईं, लेकिन अभी तक इन सिफारिशों के बाद भी कुछ नहीं हुआ। कैबिनेट ने बड़ी मुश्किल से इसे पास कर सरकार को भेजा, लेकिन सरकार ने इसे वापस लौटा दिया। अब सरकार के खिलाफ वह उग्र रुख अपनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed