फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Review of law and order in Kashmir before Supreme decision on Article 370

Srinagar : अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले कश्मीर में कानून-व्यवस्था की समीक्षा, पुलिस अलर्ट

Sat, 09 Dec 2023 01:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Dec 2023 01:48 AM IST
सार

इससे पहले शुक्रवार को कश्मीर घाटी में पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक कर कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा की।

विज्ञापन
Review of law and order in Kashmir before Supreme decision on Article 370
श्रीनगर: लाल चौक - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

अनुच्छेद 370 निरस्त करने के मामले से जुड़ी याचिकाओं पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला सोमवार को आएगा। इससे पहले शुक्रवार को कश्मीर घाटी में पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक कर कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में सभी दस जिलों के उपायुक्तों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को किसी भी शरारत या सोशल मीडिया के दुरुपयोग में लिप्त पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) विजय कुमार ने कश्मीर में पहली बार कश्मीर संभाग के सभी जिला मजिस्ट्रेटों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों की एक संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन


बैठक के दौरान सभी अधिकारियों ने कुमार को मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति और फैसले के मद्देनजर सामने आने वाली ऐसी किसी भी घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी जिला प्रमुखों को जमीन पर नजर रखने और शांति भंग करने वालों के खिलाफ निवारक और दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में कश्मीर के मंडलायुक्त, आईजीपी कश्मीर, उप निदेशक इंटेलिजेंस ब्यूरो, कश्मीर के सभी रेंज के डीआईजी, डीआईजी-सीआईडी और एसएसपी, पीसीआर कश्मीर भी बैठक में शामिल हुए।


संविधान पीठ सोमवार को सुनाएगी फैसला
सुप्रीम कोर्ट की ऑनलाइन कार्य सूची में 11 दिसंबर को अनुच्छेद 370 हटाने से जुड़े मामले को सूचीबद्ध किया गया है। देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ अपना फैसला सुनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed