फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   review meeting

किसानों के लिए योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू करें अधिकारी

विज्ञापन
review meeting
जम्मू। उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने मंगलवार को नरवाल स्थित किसान घर, फल व सब्जी मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंडी की ढांचागत जरूरतों के अलावा बागवानी योजना और विपणन विभाग के कार्य की समीक्षा की।
विज्ञापन

सलाहकार ने अधिकारियों को किसानों और फल उत्पादकों के लाभ के लिए योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए कहा। उन्होंने किसान कल्याण योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने को कहा। इससे किसानों को उनके उत्पादन का बेहतर मूल्य मिलेगा। जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। उन्होंने मंडियों के विकास के लिए आबंटित फंड का ऑडिट कराने को भी कहा। बैठक में प्रमुख सचिव बागवानी नवीन कुमार चौधरी के अलावा संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और फल व सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान निदेशक बागवानी ने विभाग में चल रही कार्य योजनाओं व 2018-19 और 2019-20 की उपलब्धियों सहित विभाग की भौतिक और वित्तीय प्रगति पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

फ्रूट एंड वेजिटेबल एसोसिएशन ने रखी समस्याएं
फ्रूट एंड वेजिटेबल एसोसिएशन नरवाल के सदस्यों ने सलाहकार के समक्ष कई मांगे रखीं, जिनमें अतिरिक्त टॉयलेट कांप्लेक्स, कैंटीन, गार्ड रूम, रिहायशी आवास, बाउंड्री वॉल का जीर्णोद्धार, दुकान ट्रांसफर, लीज एक्सटेंशन के अलावा स्वच्छता में सुधार की मांग की। सलाहकार ने एसोसिएशन को आश्वासन दिया कि उनकी सभी शिकायतों और मांगों का जल्द निवारण किया जाएगा। उन्होंने एसोसिएशन को तीन सदस्यीय कमेटी गठित करने को कहा, जो बातचीत के लिए अधिकृत हो और अपने मुद्दों के समाधान के बारे में अंतिम निर्णय ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed