आरएस पुरा। सुचेतगढ़ की चकरोई नियाबत के गांव फतेहपुर शेखा में शनिवार को राजस्व विभाग ने शिविर लगाकर किसानों को जमीन की पासबुक वितरित की। शिविर में नायब तहसीलदार नरेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार की तरफ से किसानों को उनकी जमीन के रिकॉर्ड संबंधी दस्तावेज मुहैया कराने के लिए प्रयासरत है। इसी संदर्भ में यह कार्यक्रम रखा गया है। ताकि किसानों को बार बार राजस्व विभाग कार्यालय के चक्कर लगाने न पडे़।
फलोरा के सरपंच सुरजीत चौधरी ने कहा कि सरकार की तरफ से जो भूमि के मालिक को पास बुक जारी करने का कार्यक्रम शुरू किया गया है वह सराहनीय है। किसानों को आगे आना होगा और अपनी पास बुक हासिल करनी चाहिए। शिविर में पटवारी सुरेंद्र पाल, पंच प्रवीण कुमार, कमलेश देवी, सरदार सिंह, जगदेव सिंह, गुरदास चंद समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। संवाद