फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Revealed in RTI: Mehbooba Mufti spent On many crores on chief minister bungalow

आरटीआई में खुलासा: महबूबा ने सरकारी बंगले पर खर्च किए करोड़ों रुपये, 18 लाख की बेडशीट और 28 लाख की कालीन खरीदी

Wed, 06 Jan 2021 11:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Jan 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
Revealed in RTI: Mehbooba Mufti spent On many crores on chief minister bungalow
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अपने कार्यकाल में सरकारी बंगले की साज-सज्जा तथा फर्नीचर व बर्तनों की खरीदारी में करोड़ों रुपये खर्च कर दिए। यह खुलासा आरटीआई के जवाब में हुआ है।
विज्ञापन


प्रोटोकॉल एंड हास्पिटलिटी विभाग ने मुख्यमंत्री बनने के बाद अप्रैल 2016 से जून 2018 के बीच सरकारी आवास पर किए गए खर्च का बिंदुवार ब्योरा दिया है। श्रीनगर के इनाम उन नबी सौदागर ने यह जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन


विभाग की ओर से दिए गए जवाब के अनुसार चार महीने में दो बार बेडशीट की खरीदारी पर करीब 18 लाख रुपये खर्च किए गए। 24 अक्तूबर 2017 को 618056 व 22 फरवरी 2018 को 1162080 रुपये खर्च किए गए। 13 व 22 मार्च 2018 को दो बार 1268141-1268141 रुपये के फर्नीचर खरीदे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


28 मार्च 2018 को 283200 रुपये के चेयर, 2771194 रुपये के कालीन, 21 जून 2018 को 2198340 रुपये के एलईडी, 23 जून 2018 को 1.15 लाख का वैक्यूम क्लीनर खरीदा गया। 

इसी प्रकार 30 मार्च 2017 को 509797 रुपये व 65138 रुपये की क्राकरी खरीदी गई। 28 मार्च 2018 को 2771194 रुपये कालीन पर खर्च किया गया। इसी प्रकार किचन सामग्री, टेबल, रिमोट, जूसर, कुकर, कंबल, तकिये, हीटर आदि भी खरीदे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed