फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Restrictions in srinagar, train service suspended

J&K: मुगीस के मारे जाने के बाद श्रीनगर के आठ थाना क्षेत्रों में पाबंदिया, स्कूल-कालेज रहेंगे बंद

Sat, 18 Nov 2017 09:19 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 18 Nov 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
Restrictions in srinagar, train service suspended
घाटी के आठ थाना क्षेत्रों में आज पाबंदियां - फोटो : BASIT ZARGAR

जाकिर मूसा ग्रुप के आतंकी मुगीस के मारे जाने के बाद हिंसा की आशंका में श्रीनगर के सभी स्कूल-कालेजों को शनिवार को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। डीसी की ओर से जारी आदेश के अनुसार आठ थाना क्षेत्रों-पारिमपोरा, खान्यार, नौहट्टा, सफाकदल, रैनावाड़ी व एमआर गंज में पाबंदियां रहेंगी। इसके साथ ही मायसूमा तथा क्रालखुड थाना क्षेत्रों के कुछ इलाकों में पाबंदियां रहेंगी।

विज्ञापन

पुलिस ने मुताबिक कि शुक्रवार को एक आतंकवादी की मारे जाने के मद्देनजर विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए शनिवार को श्रीनगर के आठ थाना क्षेत्रों में प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस ने कहा, "जिला मजिस्ट्रेट श्रीनगर ने पैरामीपोरा, सफा कडाल, एमआर, गुंज, नोहट्टा, खन्यार, रेणवड़ी, मासुमा और कृलखुद इलाकों में धारा 144 सीआरपीसी के तहत प्रतिबंध लगाए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही रेल सेवा भी आज बंद के कारण बाधित रहेगी। श्रीनगर के सभी स्कूल और कॉलेज आज के लिए बंद कर दिए गए है इसके साथ ही कश्मीर विश्वविद्यालय की कक्षाएं भी आज के लिए निलंबित कर दी गई है। बता दें कि शुक्रवार को हजरतबल में पुलिस पार्टी के ऊपर आतंकियों ने हमला कर दिया था जिसकी जवाबी कार्रवाई में आतंकी मुजीस अहमद मीर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

यासीन मलिक सेंट्रल जेल में तो मीरवाइज नजरबंद

Restrictions in srinagar, train service suspended

घाटी में सुरक्षा के एहतियात के तौर पर अलगाववादी नेता और जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक को सेंट्रल जेल में भेज दिया गया है तो वहीं दूसरी ओर मीरवाइज को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है।
आपकों बता दें कि जकुरा हमलें में मारे गए आतंकी का आज जनाजा निकलने वाला है सुरक्षा बलों को आशंका है कि इस दौरान हिंसा भड़क सकती है इस कारण से घाटी में आज सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed