{"_id":"65a916180c36ae71510f0bdf","slug":"residential-property-of-terrorist-associate-attached-in-kokernag-anantnag-kashmir-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: आतंकवाद के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, कोकरनाग में आतंकी मददगार की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: आतंकवाद के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, कोकरनाग में आतंकी मददगार की संपत्ति कुर्क
Thu, 18 Jan 2024 05:44 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 18 Jan 2024 05:44 PM IST
सार
दक्षिण कश्मीर के जिला अनंतनाग के कोकरनाग में गुरुवार को पुलिस ने आतंकवादी सहयोगी की आवासीय संपत्ति कुर्क की।
विज्ञापन
कोकरनाग
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र के खिलाफ जम्मू कश्मीर पुलिस की कार्रवाई जारी है। दक्षिण कश्मीर के जिला अनंतनाग के कोकरनाग में गुरुवार को पुलिस ने आतंकवादी सहयोगी की आवासीय संपत्ति कुर्क की।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों को पनाह देने और उन्हें रसद सहायता प्रदान करने पर जिला पुलिस अनंतनाग ने संबंधित कार्यकारी मजिस्ट्रेट के साथ कोकरनाग के तांगपावा में सलाम राथर पुत्र मोहम्मद रमजान राथर की आवासीय संपत्ति कुर्क की है।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि यह संपत्ति पुलिस स्टेशन कोकरनाग के केस एफआईआर नंबर 170/2022, यू/एस 307 आईपीसी, 7/25 आईए एक्ट, 16,18,19,20,23,38,39 यूए (पी) एक्ट से जुड़ी थी। उन्होंने कहा कि उपरोक्त मामले की जांच के दौरान यह सामने आया था कि जहूर अहमद राथर पुत्र अब सलाम राथर निवासी तांगपावा कोकरनाग आतंकवादी सहयोगी (ओजीडब्ल्यू) के रूप में काम कर रहा था और मारे गए आतंकवादियों को भोजन, आश्रय और अन्य रसद सहायता प्रदान कर रहा था।
विज्ञापन