{"_id":"5bce0891bdec22694423ff78","slug":"research-scholar-mannan-wani-was-not-become-leader-of-terrorists-says-ak-bhatt","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिसर्च स्कॉलर मन्नान के बारे में 11 दिन बाद हुआ बड़ा खुलासा, नहीं पड़ेगा आतंकवाद पर फर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिसर्च स्कॉलर मन्नान के बारे में 11 दिन बाद हुआ बड़ा खुलासा, नहीं पड़ेगा आतंकवाद पर फर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
मन्नान वानी
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना की 15कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट ने कहा है कि रिसर्च स्कॉलर से हिजबुल कमांडर बना और मारा गया आतंकी मन्नान वानी अभी उभर रहा था। वह आतंकियों का उभरा हुआ नेता नहीं था, बल्कि उभर रहा था। इस वजह से उत्तरी कश्मीर में आतंकवाद पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। ज्ञात हो कि मन्नान 11 अक्तूबर को हंदवाड़ा के शतगुंड में मुठभेड़ में साथी समेत मारा गया था।
विज्ञापन
कुपवाड़ा जिले के टंगधार में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि दक्षिणी कश्मीर की तुलना में उत्तरी कश्मीर के लोग शांति पसंद हैं। खुशी है कि उत्तरी कश्मीर के लोग खासकर युवा दक्षिणी कश्मीर के लोगों से ज्यादा शांति पसंद हैं।
विज्ञापन
जीओसी ने कहा कि एलओसी पर घुसपैठ की कोशिशें लगातार जारी हैं क्योंकि बर्फ बारी से पहले का ही समय घुसपैठ के लिए है। एलओसी के करीब लांचिंग पैड पर भी आतंकी तैयार बैठे हैं। सेना के जवान सतर्क हैं और हर हरकत पर नजर बनाए बैठे हैं ताकि आतंकियों की नापाक हरकत को नाकाम बना सकें।
विज्ञापन