फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rescue operation

Jammu News: बर्फ में दबे दो जवानों के शव नौ महीने बाद बरामद

विज्ञापन
rescue operation
-ऑपरेशन आरटीजी के तहत हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल की टीम ने दिखाया साहस
विज्ञापन

लेह। सेना के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल की टीम ने अक्टूबर 2023 में माउंट कुन के एक अभियान में जान गंवाने वाले दो सैनिकों के शव बर्फ से बरामद कर लिए हैं। टीम ने इसी वर्ष 18 जून को ऑपरेशन आरटीजी (रिमेंबरिंग द गैलेंट) शुरू किया था। इस ऑपरेशन का उद्देश्य हवलदार प्रशिक्षक रोहित ठाकुर और गौतम के पार्थिव शरीर को वापस लाना था। दोनों पिछले साल एक चोटी पर चढ़ते समय हिमस्खलन में दबकर बलिदान हो गए थे। खड़ी ढलानों, खतरनाक दरारों और खराब मौसम जैसी विकट बाधाओं के बावजूद पर्वतारोहियों ने अथक दृढ़ संकल्प और सम्मान के साथ मिशन को अंजाम दिया। बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस अभियान का नाम आरटीजी रखा गया था। स्कूल के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल राजेश चौहान ने समर्पण और वीरता के लिए पर्वतारोहियों की प्रशंसा की। कहा कि यह मिशन सशस्त्र बलों की किसी भी सैनिक को पीछे न छोड़ने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। मिशन के पूरा होने से न केवल शहीद सैनिकों के परिवारों को सांत्वना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed