फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rescue omissing soldiers in avalanches continues, Army calls special teams

जम्मू-कश्मीरः हिमस्खलन में लापता जवानों की तलाश जारी, सेना ने बुलाईं विशेष टीमें

Wed, 13 Dec 2017 11:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Wed, 13 Dec 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
rescue omissing soldiers in avalanches continues, Army calls special teams
- फोटो : Demo Pic

खराब मौसम और बर्फीले तूफानों के बीच भी उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम और बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन के दौरान लापता हुए पांच जवानों को तलाशने के लिए सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन बुधवार को भी जारी रहा। फिलहाल कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। अब गुलमर्ग से सेना के हाई ऑल्टीट्यूड वॉरफेयर स्कूल से भी विशेष टीमें बुलाई गई हैं।

विज्ञापन


घाटी में तैनात सेना की 15वीं कोर के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि लगातार गुरेज और नौगाम सेक्टर में सेना द्वारा लापता जवानों को तलाशने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दोनों जगह सेना की एवलांच रेस्क्यू टीम (एआरटी) इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही हैं।
विज्ञापन


हालांकि, जवानों को बर्फ में दबे 24 घंटे से भी ज्यादा समय बीत चुका है और अब इनके जिंदा रहने की संभावना काफी कम रह गई है। कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में सेना की 20 डोगरा रेजीमेंट के दो जवान सोमवार देर रात को हिमस्खलन के चलते लापता हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार तड़के सेना की 36 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के तीन जवान उस समय लापता हुए जब बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे बकोत्रे इलाके में स्थित नानी पोस्ट पर हिमस्खलन की घटना घटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed