फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Republic Day will not celebrate in border schools

पाक सीमा से सटे स्कूलों में नहीं मनेगा गणतंत्र दिवस

Wed, 21 Jan 2015 11:28 AM IST
Updated Wed, 21 Jan 2015 11:28 AM IST
विज्ञापन
Republic Day will not celebrate in border schools

पाक गोलाबारी के चलते सीमावर्ती क्षेत्रों में अब गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों पर भी ग्रहण लग गया है। सीमावर्ती क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में होने वाले आयोजन एहतियातन रद्द कर दिए गए हैं। यह फैसला लगातार पाक की तरफ से की जा रही गोलाबारी और आतंकियों की धमकियों को देखते हुए लिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस बार क्षेत्र में एक शिक्षण संस्थान को छोड़कर अन्य कहीं पर भी गणतंत्र दिवस की धूम नहीं दिखेगी। सरकारी और निजी शिक्षा संस्थानों में न तो विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा और न ही आजादी के तराने गूंजेंगे।
विज्ञापन


दहशत के बीच सिर्फ ध्वजारोहण होगा। इस दौरान लोगों के जमघट को लेकर खास ख्याल रखा जाएगा। इन कार्यक्रमों से स्थानीय लोग वंचित रहेंगे। कार्यक्रमों के नहीं होने संबंधी सवाल पर हर तरफ से यही जवाब मिलता है कि अभी माहौल खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांबा में भी एहतियातन उठाया कदम

Republic Day will not celebrate in border schools
हायर सेकेंडरी स्कूल अला की प्रधानाचार्या विजय लक्ष्मी का कहना है कि एक तो माहौल खराब है, दूसरा कठार में आतंकी हमले में गांव के दो युवकों की मौत हुई थी। इन दोनों कारणों से यह विशेष पर्व नहीं मनाया जा रहा।

चौधरी ब्राइट हाई स्कूल चंगिया के प्रधानाचार्य बलदेव सिंह ने कहा कि सीमा पर हालात खराब होने के कारण रंगारंग कार्यक्रम रद्द करने का फैसला लिया गया है। हालांकि अरनिया के थाना प्रभारी का कहना है कि कसबा स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में ध्वजारोहण और अन्य कार्यक्रम होंगे।

पाक गोलाबारी के चलते सांबा में भी एहतियातन सरकारी स्कूलों में गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार सरकारी आदेश पर कार्यक्रम को रद्द किया गया है।

राजपुरा कसबे के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में केवल ध्वजारोहण किया जाएगा। ऐसा पहली बार होगा जब गणतंत्र दिवस पर स्कूलों में सिर्फ ध्वजारोहण होगा। उधर सीमावर्ती गांवों के स्कूलों में भी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed