फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Republic Day: jammu kashmir Impenetrable security grid from IB snipers guarding the LoC in gurez

गणतंत्र दिवस: IB से LoC तक अभेद्य सुरक्षा चक्र, सरहद पर निगहबान स्नाइपर, कड़ाके की ठंड में भी हो रही गश्त

Thu, 25 Jan 2024 02:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 25 Jan 2024 02:03 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर नियंत्रण रेखा तक सुरक्षा का अभेद्य चक्र विकसित किया गया है। जम्मू, श्रीनगर समेत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन
Republic Day: jammu kashmir Impenetrable security grid from IB snipers guarding the  LoC in gurez
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : एजेंसी

विस्तार

गणतंत्र दिवस को लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) से लेकर नियंत्रण रेखा (LoC) तक सुरक्षा का अभेद्य चक्र विकसित किया गया है। जम्मू, श्रीनगर समेत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। बुधवार को कड़ाके की ठंड के बीच जम्मू के एमए स्टेडियम, श्रीनगर के बक्शी स्टेडियम सहित प्रदेश के जिला मुख्यालयों में गणतंत्र दिवस की अंतिम रिहर्सल आयोजित हुई।

विज्ञापन


अब गुरुवार को एक दिन के विराम के बाद शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जम्मू के एमए स्टेडियम में प्रदेश का मुख्य समारोह आयोजित होगा। यहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा राष्ट्रीय ध्यव फहराएंगे और परेड का निरीक्षण करते हुए सलामी लेंगे।
विज्ञापन


जम्मू के आरएसपुरा, सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बलों के जवानों की तरफ से पूरी चौकसी बरती जा रही है। पाकिस्तान की ओर बहने वाले नदी नालों के दोनों ओर सुरक्षा बल के जवान 24 घंटे निगाह रख रहे हैं, ताकि घुसपैठ का कोई भी प्रयास सफल न हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक नदी-नालों में सुरक्षाबलों की ओर से कंटीली तार बिछाई गई है। प्रत्येक सर्दी में पाकिस्तानी रेंजर घने कोहरे के इंतजार में रहते हैं। सांबा में सीमा पार से कई बार घुसपैठ के असफल प्रयास भी हो चुके हैं। सीमा पर मुस्तैद सुरक्षाबलों के चलते हर बार घुसपैठ के प्रयास को नाकाम बनाया जाता रहा है।

उधमपुर में उत्तरी कमान सेना प्रमुख ने परिचालन तैयारियों की समीक्षा की

उधमपुर में सेना की उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने ध्रुव कमान की समग्र तैयारी में योगदान देने वाले डिपो की सुरक्षा और दक्षता की समीक्षा करने के लिए उधमपुर में लॉजिस्टिक डिपो का दौरा किया।

सेना कमांडर ने शीर्ष स्तर की सुरक्षा सुनिश्चित करने, फील्ड संरचनाओं की परिचालन तैयारियों में महत्वपूर्ण योगदान देने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के लिए भी सैनिकों की सराहना की।

Republic Day: jammu kashmir Impenetrable security grid from IB snipers guarding the  LoC in gurez
जांच करते हुए जवान - फोटो : एजेंसी

गुरेज में नियंत्रण रेखा पर स्नाइपर तैनात
 
गणंतत्र दिवस के पहले उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के गुरेज में नियंत्रण रेखा की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना ने स्नाइपर्स तैनात किए हैं। यहां नवीनतम तकनीक के साथ रात्रि गश्त की जा रही है। यहां एक बात ध्यान देने योग्य है कि बुधवार को बांदीपोरा प्रदेश में सबसे ठंडा दर्ज किया गया है। यहां रात का तापमान शून्य से 7.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

गुरेज में देश की रक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनात भारतीय सेना के एक जवान ने कहा कि निगरानी उपकरणों का उपयोग करके हम पूरे 24 घंटे दुश्मन पर नजर रखते हैं। उन्होंने कहा, 'हम दुश्मनों पर नजर रखने के लिए निगरानी उपकरणों का उपयोग करते हैं। हम अपने साथ भोजन रखते हैं और रोटेशनल शिफ्ट में ड्यूटी करते हैं।

Republic Day: jammu kashmir Impenetrable security grid from IB snipers guarding the  LoC in gurez
सुरक्षा में तैनात जवान - फोटो : एजेंसी

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा कड़ी

वहीं, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह से पहले जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने  सुरक्षा कड़ी कर दी है। कई जगह अतिरिक्त नाके भी लगाए गए हैं।

सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने कहा कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर विभिन्न स्थानों पर जांच चौकियां स्थापित की गई हैं और सभी वाहनों की गहन जांच की जा रही है। गश्ती दलों द्वारा पूरे राजमार्ग को मेटल डिटेक्टरों से भी स्कैन किया जा रहा है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जवान तैयार हैं।

सीआरपीएफ, 137 बटालियन, उधमपुर के सेकंड-इन-कमांड करतार सिंह ने बताया कि हमें अक्सर ऐसे समय पर इनपुट प्राप्त होते हैं, जो सही या गलत हो सकते हैं। हालांकि, ऐसी स्थितियों में सतर्क रहना जरूरी है। मौजूदा स्थिति सामान्य है। हाईवे पर निगरानी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। एक डॉग स्क्वायड भी तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed