{"_id":"648f5b9f4132fc1c810248c3","slug":"representatives-of-ladakh-will-meet-union-minister-rai-special-status-land-and-job-issues-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ladakh News: केंद्रीय मंत्री राय से मुलाकात करेंगे लद्दाख के प्रतिनिधि, विशेष दर्जा-भूमि व नौकरी प्रमुख मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ladakh News: केंद्रीय मंत्री राय से मुलाकात करेंगे लद्दाख के प्रतिनिधि, विशेष दर्जा-भूमि व नौकरी प्रमुख मुद्दे
Mon, 19 Jun 2023 01:57 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क/एजेंसी, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क/एजेंसी, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 19 Jun 2023 01:57 AM IST
सार
गृह राज्य मंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधि मंडल में लेह और कारगिल के छह प्रतिनिधि शामिल हैं। प्रतिनिधि मंडल की मांगों की सूची में लेह और कारगिल के लिए अलग लोकसभा सीटें और स्थानीय शिक्षित युवाओं के लिए एक भर्ती अभियान शामिल है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छठी अनुसूची के तहत विशेष दर्जे, स्थानीय लोगों को जमीन और रोजगार की मांगों को लेकर लद्दाख के प्रतिनिधियों का एक समूह सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात करेगा। इन मांगों को लेकर केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में लंबे समय से आंदोलन चल रहा है।
विज्ञापन
यह बैठक लेह और कारगिल के कई सामाजिक-धार्मिक, राजनीतिक और युवा संगठनों द्वारा लद्दाख के लोगों के लिए भूमि और रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा गठित एक उच्चस्तरीय समिति को खारिज करने के कई माह बाद हो रही है।
विज्ञापन
गृह राज्य मंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधि मंडल में लेह और कारगिल के छह प्रतिनिधि शामिल हैं। प्रतिनिधि मंडल की मांगों की सूची में लेह और कारगिल के लिए अलग लोकसभा सीटें और स्थानीय शिक्षित युवाओं के लिए एक भर्ती अभियान शामिल है।
विज्ञापन
प्रतिनिधि मंडल में लेह के पूर्व सांसद थुपस्तान छेवांग, पूर्व मंत्री चेरिंग दोरजे और नवांग रिगज़िन जोरा, कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस के तीन प्रतिनिधि - पूर्व मंत्री कमर अली अखून, पूर्व विधायक हाजी असगर अली कर्बलाई और सामाजिक कार्यकर्ता सज्जाद हुसैन शामिल हैं।