फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   remove old vehicles from road to prevent accidents

ऐसा होगा तभी थमेंगे सड़क हादसे, पढ़ें खबर

Tue, 07 Apr 2015 02:34 AM IST
Updated Tue, 07 Apr 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
remove old vehicles from road to prevent accidents

रियासत में सड़क हादसों को रोकने के लिए पच्चीस साल पुराने वाहनों को सड़कों से हटा दिया गया है। पंद्रह से ज्यादा साल पुराने वाहनों का साल में दो बार फिटनेस टेस्ट करवाने पर ही काम चल रहा है, ताकि सड़क हादसों को रोकने में मदद मिल सके। नेकां सदस्य डा. शहनाज गनेई के ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के जवाब में परिवहन राज्य मंत्री अब्दुल गनी कोहली ने यह जवाब दिया।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि रियासत की भौगोलिक स्थिति पहाड़ी और कठिन है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सड़क हादसों को रोकने के लिए पुराने वाहनों को सड़कों से हटाते हुए पच्चीस साल पुराने वाहनों को रोड से हटा दिया है। सड़क हादसा होने पर बचाव कार्य तेजी से चलाने के लिए क्विक रेस्क्यू आपरेशन टीमें बर्नाई गई हैं।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे श्रीनगर जम्मू, बटोत किश्तवाड़, जम्मू, पुंछ आदि में तैनात यातायात पुलिस को आधुनिक उपकरण मुहैया करवाए हैं। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तर की रोड सेफ्टी काउंसिल का गठन किया गया है। सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर नेकां सदस्य डा. शहनाज गनेई ने कहा कि देश के उत्तरी पूर्वी राज्य भी पहाड़ी और कठिन रास्तों वाले हैं, लेकिन देश में सड़क हादसों के मामले में जम्मू कश्मीर नंबर एक पर है। जम्मू कश्मीर में बड़ी संख्या में जाने सड़क हादसों में बर्बाद हो जाती हैं, लेकिन सरकार इस ओर उचित कदम नहीं उठा पा रही है।

फल और सब्जी मार्केटिंग अपग्रेड

remove old vehicles from road to prevent accidents

बागवानी मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने कहा कि रियासत में फल और सब्जियों की मार्केटिंग की सुविधा को सरकार अपग्रेड करेगी। कश्मीर के फल उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए फ्रूट टर्मिनल मार्केट, सोपोर का काम फास्ट ट्रैक आधार पर किया जा रहा है।

विधानसभा में उठे सवाल पर मंत्री ने कहा कि पुलवामा फल मंडी के अपग्रेडेशन के लिए 2.50 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं और यह काम प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इसके अलावा जजना-गांदरबल फल मार्केट का काम तेजी से चल रहा है और उसे समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

सिंचाई की सुविधा बढ़ाई जाएगी: सुखनंदन

पीएचई, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री सुखनंदन ने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का स्तर ऊंचा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि एआईबीपी के तहत लिफ्ट इरिगेशन स्कीम, छुटवालीवार को अनुमति प्रदान कर दी गई है।

3.95 करोड़ रुपये की स्कीम में 34.26 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। सिंध नाले के क्षतिग्रस्त हिस्से को एसडीआरएफ/पीएम पैकेज के तहत पूरा किया जाएगा, ताकि लोगों की जान-माल की सुरक्षा की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed