{"_id":"6198067ba4c8824ea621de6d","slug":"religious-news-samba-news-samba-news-jmu248206035","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवस्थानों पर माथा टेककर भक्तों ने मांगी सुख-समृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवस्थानों पर माथा टेककर भक्तों ने मांगी सुख-समृद्धि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले में शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा पर विभिन्न बिरादरियों ने देवस्थानों पर मेल का आयोजन किया, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। कसबा राजपुरा की बस्ती दो में देवस्थान बाबा ब्रह्म देव में स्वारा महाजन बिरादरी ने मेल करवाई। इसमें जम्मू-कश्मीर के अलावा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और दिल्ली से भी बिरादरी के लोग पहुंचे। प्रबंधकों की ओर से रात को ठहरने के लिए भी प्रबंध किए गए थे। बिरादरी के सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के स्टॉल भी लगाए। बाबा ब्रह्म देव से आशीर्वाद लेने के लिए देवस्थान पर लंबी कतारें लगी रहीं।
उधर, अखिल भारतीय महाजन महोत्रा बिरादरी की वार्षिक मेल कुल देवता बाबा भानू नाथ के देवस्थान मंदिर गांव फन्काह सुंब रोड सांबा में करवाई गई। महोत्रा बिरादरी के सदस्यों ने देवस्थान पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया। बिरादरी के ट्रस्ट ने इस बार मेल में कोविड-19 का पूरा ध्यान रखा। मास्क पहनकर ही देवस्थान पर आने की अनुमति दी गई।
----------
अखनूर में बराल, पटियार और
सपकाल बिरादरी ने करवाई मेल
अखनूर। कार्तिक पूर्णिमा पर गांव बसवा चौकी चौरा में शुक्रवार को बराल बिरादरी ने वार्षिक मेल का आयोजन किया। प्रधान मंगल बराल की देखरेख में करवई मेल में बड़ी संख्या में बिरादरी के लोगों ने भाग लिया। सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सत्संग करवाया गया। प्रधान ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेककर कुल देवता से आशीर्वाद लिया। इस दौरान भंडारा भी लगाया गया। वहीं, गांव तुरगला चोकी चौरा में पटियार बिरादरी ने भी वार्षिक मेल करवाई। इसमें पूजा-अर्चना के बाद भंडारा लगाया गया।
विज्ञापन
कसबे में स्थित बाबा जितो देवस्थान में सपकाल बिरादरी की अर्द्धवाषिकमेल करवाई गई। सुबह पूजा-अर्चना के बाद भंडारा लगाया गया, जिसमें बिरादरी के सदस्यों ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
------
बाबा परगो देवस्थान पर मन्हास
बिरादरी ने करवाया हवन
परगवाल। सीमावर्ती क्षेत्र में शुक्रवार को बाबा परगो देवस्थान पर मन्हास बिरादरी की मेल करवाई गई। इसमें बड़ी संख्या में बिरादरी के लोगों ने हिस्सा साफ-सफाई की। इसके बाद हवन करवाया गया और भंडारे का आयोजन किया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बिरादरी ने देवस्थान पर पहुंचे लोगों से अपने बच्चों को भी इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों में लाने की अपील की, ताकि उन्हें बिरादरी की परंपराओं और संस्कृति से जागरूक किया जा सके। संवाद
------
जमोड़ा में जमोड़िया बिरादरी की वार्षिक मेल हुई
विजयपुर। जमोड़ा में जमोड़िया बिरादरी की वार्षिक मेल धूमधाम से मनाई गई। श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेककर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। बिरादरी के सदस्यों ने बताया कि जमोड़िया बिरादरी की साल में एक बार मेल होती है। मेल में पहुंचे लोगों ने बताया कि इस देवस्थान पर माथा टेकने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और हर मनोकामनाएं पूरी होती है।
---------
चिक्क डूब्बा बिरादरी ने बुआ
कोड़ी का लिया आशीर्वाद
अरनिया। चिक्क डूब्बा बिरादरी ने शुक्रवार को वार्षिक मेल धूमधाम से मनाई। अल्ला स्थित बुआ कौड़ी के स्थान पर सुबह से बिरादरी के लोगों का आना शुरू हो गया, बाद दोपहर तक जारी रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने देवस्थान पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया। विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रसाद लंगर के रूप में वितरित किया गया। कंजक पूजन के बाद भंडारा लगाया गया। बिरादरी के सदस्यों के अनुसार कुलदेवी बुआ कौड़ी के स्थान हर मुराद पूरी होती है। संवाद