{"_id":"64de8b165ec76959410de25d","slug":"religious-news-machail-yatra-jammu-news-c-10-jam1006-183255-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ढोल-नगाड़ों के साथ जम्मू से रवाना हुई मचैल छड़ी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ढोल-नगाड़ों के साथ जम्मू से रवाना हुई मचैल छड़ी यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। मंदिरों के शहर से वीरवार को मचैल छड़ी यात्रा रवाना की गई। सर्वशक्ति सेवक संस्था की ओर से ढोल-नगाड़ों के साथ परेड के मुख्य बाजार से यात्रा शुरू की गई। बुधवार को हिमाचल प्रदेश में मां ज्वाला जी के दरबार से अखंड ज्योति जम्मू पहुंची थी, जिसका स्वागत महाराजा हरि सिंह के पौत्र अजातशत्रु और पौत्रवधु ऋतु सिंह ने श्री रणबीरेश्वर मंदिर में किया। वीरवार को पवित्र छड़ी माता की ज्योति के साथ गई। जम्मू के मुख्य बाजार से होते हुए श्रद्धालुओं के साथ छड़ी रवाना हुई, जो शाम को डोडा पहुंची। शुक्रवार को यात्रा डोडा से किश्तवाड़ पहुंचेगी और रात को वहीं ठहरेगी। 19 अगस्त को श्रद्धालु छड़ी के साथ अठोली, 20 को गुलाबगढ़, 21 अगस्त को चिछौटी, 22 अगस्त को मचैल और 23 अगस्त को श्रद्धालु छड़ी के साथ मचैल माता के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। 24 अगस्त को यात्रा वापस जम्मू के लिए रवाना होगी।
डिगियाना से भी निकाली छड़ी यात्रा
ढोल की थाप पर नाचते-गाते भक्त पवित्र छड़ी के साथ डिग्याना से भी रवाना हुए। भक्तों ने शिव मंदिर में दर्शन कर यात्रा शुरू की। डिप्टी मेयर बलदेव सिंह भी मौजूद रहे। यह 13वीं यात्रा निकाली जा रही है। नई बस्ती के रहने वाले विशाल ने कहा कि दो बसों में यात्रा लेकर जा रहे हैं।