{"_id":"698f91ce4f031037a1036d8a","slug":"religious-news-jammu-news-c-10-lko1027-836289-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अमरनाथ यात्रा कश्मीर में आए बदलावों की जीवंत मिसालः अवधेशानंद गिरि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अमरनाथ यात्रा कश्मीर में आए बदलावों की जीवंत मिसालः अवधेशानंद गिरि
स्वामी अवधेशानंदगिरि। स्रोत- सोशल मीडिया
- फोटो : udhampur news
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जम्मू। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सदस्य स्वामी अवधेशानंद गिरि ने देश के लोगों का आह्वान किया है कि बड़ी संख्या में अमरनाथ यात्रा में शामिल हों। एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा कि हमारे सामने एक नया कश्मीर है और अमरनाथ यात्रा कश्मीर में आए बदलावों की जीवंत मिसाल है। उन्होंने श्राइन बोर्ड की बैठक का जिक्र करते हुए लिखा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की अपार सफलता ने पहलगाम, बालटाल और अन्य यात्रा मार्गों को शांति और समृद्धि के नए युग में प्रवेश कराया है। संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की सुदृढ़ और अभेद्य तैनाती के साथ, यह यात्रा हर श्रद्धालु के लिए पूर्ण रूप से सुरक्षित होगी। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाए सुनिश्चित की हैं, जिनमें आरामदायक आवास, उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं, शुद्ध और स्वादिष्ट भोजन, सुगम ट्रांसपोर्ट और त्वरित आपातकालीन सहायता सम्मिलित हैं। भारत की सैन्य शक्ति, कूटनीतिक कुशलता और सामूहिक संकल्पशक्ति आज विश्व मंच पर गौरव का प्रतीक बन चुकी है, जो इस पवित्र यात्रा को और अधिक सम्मानजनक बनाती है। वे लिखते हैं कि आइए, इस पवित्र यात्रा में सम्मिलित होकर बाबा अमरनाथ के दर्शन करें और भारत की सनातन संस्कृति की कल्याणकारी यात्रा में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।