फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

Jammu News: सावन का पहला सोमवार आज सजे शिवालय, भक्तों में उत्साह

विज्ञापन
religious news
पंजवख्तर मंदिर में होगी भजन संध्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। सावन मास के पहले सोमवार को लेकर शहर के शिवालयों में तैयारियां पूरी हैं। रविवार दिनभर मंदिरों में साफ-सफाई, रंग-रोगन, पुष्प शृंगार और विशेष पूजा-अर्चना की व्यवस्थाएं की गईं। सोमवार भोर से ही मंदिरों के कपाट खोल दिए जाएंगे। भगवान शिव के जलाभिषेक, रुद्राभिषेक सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर समितियों ने व्यापक प्रबंध किए हैं।
श्री रणबीरेश्वर मंदिर, आपशंभू मंदिर रूपनगर, पंजवख्तर मंदिर सहित अन्य शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिर परिसरों में पेयजल, कतारबद्ध दर्शन, सुरक्षा और स्वच्छता की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। रविवार को दिन भर श्री रणबीरेश्वर मंदिर के बाहर गेंदा, गुलाब, धतूरा, बेल सहित पूजन सामग्री खरीदने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पंजवख्तर मंदिर में आरती के बाद भजन संध्या होगी।
विज्ञापन

पीरखो जामवंत गुफा मंदिर के सेवक कर्णनाथ ने बताया कि सावन के पहले सोमवार विशेष आरती होगी। सुबह से लेकर रात तक श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और दर्शन कर सकेंगे। पूरे दिन मंदिर में भक्तों की भीड़ रहती है। इसके लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। रूपनगर स्थित आपशंभू मंदिर के पुजारी द्वारकानाथ जोगी ने बताया कि सावन के सोमवार का विशेष महत्व है। हर वर्ष सावन के सोमवार को हजारों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और अभिषेक के लिए मंदिर पहुंचते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में भक्तों के आने की उम्मीद है। सावन के पहले सोमवार को लेकर शहरभर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed