फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

Jammu News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर उल्लास, शहर भक्तिमय

विज्ञापन
religious news
मंदिरों में पूजा-पाठ, हवन के साथ भंडारे, परिवार व देश के लिए मंगलकामना की
विज्ञापन

जम्मू। रामलला की प्राणप्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर वीरवार को धार्मिक कार्यक्रम हुए। मंदिरों में पूजा-पाठ, हवन और भंडारों का दौर चला। इससे शहर का वातावरण भक्तिमय बन गया।
गांधी नगर, गोल मार्केट, शास्त्री नगर, त्रिकुटा नगर, वेयर हाउस, बिक्रम चौक, दीवान मंदिर सहित अन्य धर्म स्थलों में लंगर लगे। हलवा, पूड़ी, राजमा-चावल सहित पारंपरिक व्यंजन श्रद्धालुओं में वितरित किए गए। रघुनाथ मंदिर, राम मंदिर पुरानी मंडी व अन्य मंदिरों में सुबह पूजा-अर्चना हुई। लोगों ने माथा टेककर परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। कई जगह सुंदरकांड पाठ, रामायण पाठ और विशेष आरती हुई।
विज्ञापन

छन्नी हिम्मत में भाजपा से ईशान गुप्ता, दीपक, नीलम, आयान, रेयान व अन्य लोगों ने प्रसाद वितरित किया। दीवान मंदिर में दोपहर एक बजे लंगर बांटा गया। गांधी नगर में वेलफेयर सोसायटी की ओर से प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में डीआईजी शिव कुमार मुख्य अतिथि रहे। इसके अलावा भूषण वर्मा, सुरिंदर भूषण, बोवी शर्मा, तरुण वेद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेयर हाउस में दीप माला

वेयर हाउस में दीप माला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वेयर हाउस नेहरू मार्केट ट्रेडर्स फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों और मंडी कर्मचारियों ने मुख्य सड़क पर फूलों से जय श्रीराम लिखा और 501 दीप जलाए। वैदिक मंत्रों के साथ विशेष पूजा अर्चना की गई और गायत्री मंत्र के पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान दीपक गुप्ता ने कहा कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ समाज को आदर्श और संस्कारों का संदेश देने के उद्देश्य से मनाई जा रही है। उन्होंने युवाओं से भगवान श्रीराम को अपना आदर्श मानकर उनके पदचिन्हों पर चलने और समाज की सेवा करने की अपील की। कार्यक्रम में फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज महाजन, उपाध्यक्ष विशाल गुप्ता, महासचिव अभिमन्यु गुप्ता, सचिव राहुल गुप्ता, कोषाध्यक्ष नितिन गुप्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed