{"_id":"65da579e1aab9ffcf5021644","slug":"religious-news-jammu-news-c-10-jam1008-310039-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: किशनगंगा में 75 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: किशनगंगा में 75 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कश्मीरी पंडितों ने 75 वर्षों के बाद भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थित टीटवाल क्षेत्र में माघ पूर्णिमा पर पवित्र स्नान किया। इसके लिए टीटवाल में शनिवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों को पवित्र स्थल तक ले जाने के लिए हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की गई थी। आमतौर पर माघ पूर्णिमा को काव पुनिम भी कहा जाता है। शारदा बचाओ समिति कश्मीर के सदस्यों के साथ टीटवाल में रह रहे कश्मीरी पंडितों ने किशनगंगा नदी पर बने नवनिर्मित घाट पर पवित्र स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई। बताया जा रहा है कि खराब मौसम और सड़क बंद होने के कारण कई तीर्थयात्री टीटवाल नहीं पहुंच सके।
अफसरों और स्थानीय लोगों ने किया स्वागत
धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे सेव शारदा समिति के सदस्य महावीर थुस्सू और आदित्य गंजू ने कहा कि इस शुभ दिन पर सैन्य अधिकारियों के अलावा करनाह के एसडीएम जफर शाह और स्थानीय नागरिकों ने तीर्थयात्रियों का स्वागत किया। इस मौके पर सेव शारदा समिति के प्रमुख और संस्थापक ने किशनगंगा के पवित्र घाट पर तत्काल चेंजिंग रूम बनाने की प्रशासन से मांग की। इसके साथ ही धार्मिक कार्यक्रम में टीटवाल पहुंचने के लिए शारदा समिति के सदस्यों और तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर सुविधा मुहैया करवाने के लिए कुपवाड़ा के उपायुक्त का धन्यवाद किया।