फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

Jammu News: सावन का पहला सोमवार आज, सजे शिवालय

विज्ञापन
religious news
श्री रघुनाथ मंदिर, आपशंभु मंदिर में सुबह चार बजे खुलेंगे कपाट, होगी विशेष पूजा-अर्चना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। यूं तो सावन मास की शुरूआत चार जुलाई से हुई है, लेकिन 10 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। 31 अगस्त तक 58 दिन का सावन मास चलेगा। इसमें आठ सोमवार रहेंगे। पहले सोमवार को लेकर शहर में शिवालय सज गए हैं। श्री रणवीरेश्वर मंदिर, आपशंभु मंदिर और पीरखो में जामवंत गुप्ता में भगवान शिव के दरबार में दर्शन के लिए शिव भक्त उमड़ेंगे। भक्त भगवान शिव की आराधना कर सुख-समृद्धि की मंगल कामना करेंगे।

शहर भर में सावन के महीने को लेकर हर हर महादेव, बम-बम भोले रूद्र पाठ की गुंज पिछले सप्ताह से ही सुनाई देनी शुरू हो गई है। घरों में पूजा हो रही है। शहर के रणवीरेश्वर मंदिर के तड़के चार भजे भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खुल जाएंगे। इसमें जलाभिषेक होगा और फिर पूजा-अर्चना होगी। मंदिर प्रबंधन ने मंदिर परिसर में फूलों और लाइटों से सजाया है। श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, रुद्राभिषेक पूजा अर्चना के साथ ही महादेव को प्रसन्न करने के प्रयास में लीन हो जाएंगे। आपशंभु मंदिर में सुबह चार बजे कपाट खुलेंगे। इसके बाद विशेष पूजा-अर्चना शुरू होगी। इसमें बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल होंगे। इस तरह पीरखो स्थिति जामवंत गुफा स्थिति भगवान शंकर के मंदिर में पूजा-अर्चना होगी। सावन के महीने का शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व होता है। भगवान शंकर का प्रिय महीना माना जाता है। इसमें भगवान से अपनी मन्नत पूरी करने के लिए श्रद्धालु़ महादेव की भक्ति में लीन रहेंगे। मंदिरों में पूजा करने के लिए कन्याओं व महिलाओं की भारी भीड़ रहेगी। सावन के महीने में महादेव से महिलाएं अमर सुहाग तथा युवतियां अच्छे वर की मनोकामना के लिए पूजा-अर्चना करती हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed