{"_id":"658358a9ef65e83fc90a9128","slug":"religious-news-jammu-news-c-10-jam1006-265680-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तीसरे दिन यज्ञशाला में देवपूजन, आज अर्पित होंगी आहुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तीसरे दिन यज्ञशाला में देवपूजन, आज अर्पित होंगी आहुतियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहांजना में संत द्वारिका नाथ शास्त्री के समाधि स्थल पर करवाया जा रहा नौ दिवसीय गो गोपाल महायज्ञ
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। संत द्वारिका नाथ शास्त्री के पवित्र समाधि स्थल सोहांजना में नौ दिवसीय गो गोपाल महायज्ञ के तीसरे दिन बुधवार को यज्ञशाला में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देवपूजन किया गया। वीरवार को हवन में आहुतियां अर्पित की जाएंगी। जम्मू शहर से लगभग 18 किलोमीटर दूर सोहंजना गांव में आयोजन स्थल पर रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त कर सुख-समृद्धि की मंगल कामना कर रहे हैं।
सत्संग रूपी ज्ञान यज्ञ में ज्ञानवर्षा करने वाले संतों में श्रेदय गंगाधर के अलावा बद्रीनाथ के संत बाल योगेश्वर, अक्षरानंद महाराज ने भारत के महान संतों, ऋषियों के जीवन के बारे में संगत को अवगत करवाया। साथ ही संत द्वारिका नाथ शास्त्री की जीवनलीला और अग्निस्माधी लेने की जानकारी दी। सोहांजन की यज्ञ भूमि में हर रोज राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा रहा है। इस ज्ञानरूपी गंगा में डुबकी लगाकर जीवन लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। बुधवार को सुजानपुर काली माता मंदिर के महंत शांति गिरी, कथावाचक सुरेश शास्त्री, ब्रह्मकुमारी आश्रम रिहाड़ी जम्मू से सुषमा, संगीतकार अंग्रेज सिंह और अन्य मौजूद रहे।