फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

सनातन के ही अंग हैं सिख और जैन : लोकेश मुनि

विज्ञापन
religious news
गुलशन ग्राउंड पुलिस सभागार में सामाजिक कार्यों के लिए पहुंचे विभूतियों को अरविंदो सम्मान प्रदान
- सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले 18 लोगों को मिला अरबिंदो सम्मान-2025
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जैन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. लोकेश मुनि ने कहा कि सिख और जैन धर्म सनातन का ही अंग हैं। हमें सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में योगदान देना चाहिए। लोकेश रविवार को गुलशन ग्राउंड स्थित पुलिस सभागार में अरबिंदो सम्मान-2025 कार्यक्रम में बोल रहे थे। शास्वत हिंदू प्रतिष्ठान संगठन के इस कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 18 लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे लोकेश मुनि ने कहा कि समाज में बढ़ रही ऊंच-नीच की भावना का त्याग कर हर व्यक्ति को बेहतर समाज की स्थापना में योगदान देना चाहिए। गुरुद्वारा व मंदिर एक ही हैं। ये कभी अलग-अलग नहीं थे। जैन भी हिंदू धर्म से जुड़ा है। संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रशांत कोतवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगी अनूप, जम्मू कश्मीर के अध्यक्ष पुष्पेंद्र चाड़क, संगठन मंत्री चतुर सिंह, महामंत्री पूनम शर्मा, महिला प्रमुख राजकुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनको मिला अरबिंदो सम्मान
-- हरियाणा निवासी विजेंदर सिंह प्रजापति, पंजाब निवासी राम सिंह, यूपी के संदीप त्यागी, जम्मू-कश्मीर से संजीव खजूरिया, नागपुर से राम मोरेश्वर खांडवे, यूपी से धर्म कुमार जाटव, छत्तीसगढ़ से महेंद्र कुमार जैन, दिल्ली निवासी रेखा फ्रैंक, पश्चिम बंगाल निवासी परिमल मंडल, केरल निवासी ओ. श्रुति, हरियाणा निवासी जगमोहन यादव, उत्तर प्रदेश के डाॅ. शोभाराम साहू, असम निवासी मोकईबुल हुसैन प्रमुख रहे। पांच लोगों को शास्वत पवन सम्मान प्रदान किया गया। इनमें जम्मू निवासी राजकुमारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed