फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

Jammu News: जयकारों से गूंज रहा बावे वाली का दरबार

सार

जम्मू के कोल कंडोली और महामाया मंदिर में इस बार नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या कम देखी गई है। बाढ़ और भूस्खलन से मंदिर के संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे श्रद्धालु कम पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
religious news

विस्तार

कोल कंडोली और महामाया मंदिर में कम पहुंच रहे श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। बावे वाली माता के दरबार में वीरवार चाैथे नवरात्र पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शहर के महामाया मंदिर और नगरोटा स्थित कोल कंडोली माता के मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। सभी मंदिर सुबह चार बजे आरती के बाद दर्शन के लिए खोले जा रहे हैं। बावे वाली माता के मंदिर में दर्शन के लिए अलसुबह चार बजे से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मां के जयकारों और भजनों से पूरा बाग-ए-बाहु क्षेत्र गूंज रहा है। वीरवार को भी दिनभर श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर में यज्ञ करवाया गया। दिनभर लंगर जारी रहा। महंत बिट्टा नाथ ने बताया कि मां दुर्गा का शक्ति स्वरूप बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

-----भूस्खलन से टूट गया है मंदिर का संपर्क मार्ग
नवरात्र में भी महामाया मंदिर में श्रद्धालु कम पहुंच रहे हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी सुभाष चंद्र का कहना है कि बीते दिनों बाढ़ की वजह से मंदिर के संपर्क मार्ग पर भूस्खलन होने से श्रद्धालुओं का संपर्क टूट गया है। हालांकि नवरात्र से पहले मंदिर प्रबंध की ओर से वैकल्पिक तौर पर मार्ग को कुछ हद तक दुरुस्त कर लिया गया लेकिन अभी श्रद्धालु कम आ रहे हैं।
विज्ञापन

----
कोल कंडोली माता के मंदिर में नवरात्र के समय पिछले साल की अपेक्षा इस साल श्रद्धालुओं की संख्या कम है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से यह स्थिति शुरु हुई और बाढ़ से स्थित और खराब हो गई है। पिछले साल नवरात्र के समय में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंड़ित जयप्रकाश, मुख्य पुजारी, कोल कंडोली मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed