{"_id":"5fc401e98ebc3e9bdb0e4a83","slug":"religious-news-jammu-city-news-jmu22379001","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुपर्व आज, गुरुद्वारों में मास्क पहन मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुपर्व आज, गुरुद्वारों में मास्क पहन मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर के गुरुद्वारों में सोमवार को गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इसके लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि इस बार कोरोना महामारी के कारण कमेटी ने सभी गुरुद्वारा प्रबंधकों को आदेश जारी किये हैं कि वे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। चांद नगर गुरुद्वारे से इस बार नगर कीर्तन नहीं निकाला जाएगा। गुरुद्वारे के कोषाध्यक्ष तेजिंदर सिंह ने बताया कि संगत सुबह 10 से शाम चार बजे तक ही माथा टेक सकेगी। गुरुद्वारे में एसओपी का पालन करवाने के लिए स्वयंसेवक तैनात रहेेंगे। कोशिश रहेगी कि कम भीड़ जुटे। लंगर में भी नियमों का पालन करवाने के लिए स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। गुरुद्वारा साहिब में संगत को मास्क के साथ सैनिटाइजर भी उपलब्ध करवाया जाएगा। साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
-----
गुरुपर्व के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुबह 10 से चार बजे तक ही संगत गुरुद्वारा साहिब चांद नगर में माथा टेक सकेगी। इस बार पंडाल की व्यवस्था गुरुद्वारे के अंदर ही की गई है। लंगर की व्यवस्था पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार 50 प्रतिशत संख्या के लिए ही की गई है। इसके साथ सभी गुरुद्वारा प्रबंधकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे इस बार अपने स्थानीय गुरुद्वारे में ही रहकर गुरुपर्व मनाएं।
- देवेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष, जिला गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी