फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news,festival

घर पर ही मनाएंगे क्रिसमस, कोरोना के कारण नहीं होंगे सामूहिक कार्यक्रम

विज्ञापन
religious news,festival
जम्मू। मंदिरों के शहर में क्रिसमस मनाने के लिए गिरजाघरों घरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शहर के गांधी नगर, सतवारी आदि इलाकों में स्थित गिरजाघरों में खूब सजावट की गई है। कोविड-19 की गाइडलाइन के चलते कोई बड़ा सामूहिक आयोजन इस बार नहीं किया जा रहा है। इस बार क्रिसमस का पर्व ज्यादातर लोगों द्वारा घरों में ही मनाया जाएगा। गिरजाघरों में शुक्रवार को प्रार्थना सभा की जाएगी। इसी दिन प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ था। इस पवित्र त्योहार को पूरी दुनिया में ईसाई समुदाय के साथ अन्य लोग भी पूरे एक सप्ताह तक मनाते हैं।
विज्ञापन

रंगीन रोशनी के लिए इलेक्ट्रॉनिक एलईडी की झालरें, झूमर, गुब्बारे, स्टार से घर और गिरजाघर जगमगाने लगे हैं।
पर्व के चलते वीरवार को बाजारों में खूब रौनक रही। लोगों ने खूब खरीदारी की। कोई क्रिसमस ट्री खरीदता नजर आया तो कोई बच्चों के लिए सांता क्लॉज की ड्रेस। कोई क्रिसमस ट्री, पॉम ट्री, जिंगल बेल में रुचि दिखाता नजर आया। बाजार में 150 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक के क्रिसमस ट्री मौजूद हैं। सांता की ड्रेस भी 200 रुपये से शुरू है। बच्चों ने टॉफियां भी खरीदीं। इस दौरान बच्चों में सबसे अधिक उत्साह देखने को मिला। सजावटी सामान और क्रिसमस ट्री की खूब खरीदारी की गई।
विज्ञापन

----------
केक के ऑर्डर बुक, आकर्षक उपहारों से पटे बाजार
लोगों ने पर्व को यादगार बनाने के लिए बेकरी वालों के यहां केक के ऑर्डर बुक करवाए हैं। लोगों द्वारा क्रिसमस थीम पर आधारित केक के ऑर्डर भी दिए गए। बाजारों में आकर्षक गिफ्ट आइटमें भी उपलब्ध हैं। सजावट के सामान और उपहार में चाकलेट, केक, क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज, मास्क, पेंसिल, स्टार, सांता क्लॉज की ड्रेस, क्रिसमस कार्ड्स, बेल वाले झूमर, लटकन वाले सांता क्लॉज, लाइटिंग सांता क्लॉज, थर्मोकोल के स्टिकर आदि से बाजार सज गए हैं। इसी तरह पेड़ों पर लटकाने वाले बल्ब, स्टार और घरों में टांगने के लिए झूमर भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed