फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religion,jammu kashmir

ईद के लिए शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

विज्ञापन
religion,jammu kashmir
जम्मू। कोविड के दो साल बाद शहर में ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाएगा। जम्मू शहर में इर्द की तैयारियों से लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। शहर की प्रमुख मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। हालांकि ईद किस दिन होगी यह अभी तय नहीं है, लेकिन संभावित मंगलवार को ईद मनाई जाएगा। शहर के रेजिडेंसी रोड स्थित ईदगाह, गुज्जर नगर, खटिका तालाब, पंजतीर्थी, उस्ताद मोहल्ला सहित अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी जाएगी।
विज्ञापन

रेजीडेंसी रोड ईदगाह में काफी संख्या में लोग नमाज अदा करते हैं। ऐसे में ईदगाह के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की है। ईदगाह के अंदर नमाजियों के बैठने की व्यवस्था भी पूरी है। कर्ण नगर में भी ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। अंजुमन-ए-इमामिया के सचिव प्रो. सुजात खान ने कहा कि ईद की तैयारी पूरी हो चुकी है। दो साल बाद बिना किसी पाबंदी के ईद मना सकेंगे। रमजान माह से पहले ही ईद की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि मस्जिदों में बिना किसी परेशानी के नमाज पढ़ी जाए, इसके लिए व्यवस्था पूरी की गई है। मस्जिद और ईदगाह के आपास साफ-सफाई नगर निगम व प्रशासन से सहयोग से की गई है। संभावित है कि मंगलवार को ही ईद मनाई जाएगी। कोविड एसओपी का पालन करते हुए ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन

ईद की खरीदारी के लिए बाजारों में रही भीड़
जम्मू। शहर में रविवार को ईद की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसके लिए लोग एक माह से तैयारियां कर रहे हैं। शहर के इंदिरा चौक, रघुनाथ बाजार, परेड बाजार, जैन बाजार, मुबारक मंडी, ओल्ड सिटी आदि बाजारों में रविवार को ईद के लिए लोगों ने जमकर खरीदारी की। बर्तन खरीदने के साथ महिलाओं ने श्रृंगार का सामान भी खरीदा। परेड बाजार में पहुंची महनाज, शगुप्ता और नाहिदा बानू ने कहा कि ईद के लिए गहनों, कपड़ों से लेकर अन्य श्रृंगार का सामान खरीद रही हैं। कॉलेज में छुठी है, इसलिए खरीदारी करने आई हैं। दुकानदारों ने कहा कि दो सालों के बाद इस बार अधिक संख्या में सामान की ब्रिकी हुई है। इंदिरा चौक पर रविवार को लगे बाजार में दिन भर रौनक रही। युवतियों ने कहा कि संडे बाजार में टी-शर्ट और ट्रोजर अच्छे और सस्ते दाम में मिल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed